{"_id":"5fa28a408c6f92443735b116","slug":"railway-board-constitutes-three-member-committee-for-health-insurance-of-railwaymen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डालकर काम कर रहे रेलकर्मियों को मिलेगी ये खास सुविधा, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डालकर काम कर रहे रेलकर्मियों को मिलेगी ये खास सुविधा, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला
Wed, 04 Nov 2020 04:32 PM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Nov 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
अब रेलकर्मियों का भी स्वास्थ्य बीमा होगा। बीमारी के चलते अगर निधन हो जाता है तो उनके आश्रितों को बीमा की रकम दी जाएगी। रेलवे ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। इससे देशभर में 13 लाख से अधिक रेलकर्मी लाभान्वित होंगे। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जो एक महीने में बीमा स्कीम को लेकर अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को प्रस्तुत करेगी। इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दोनों फेडरेशन से भी सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से रेलकर्मी भी प्रभावित हुए और बीमारी की चपेट में आकर कई कर्मियों का निधन हो गया। जिसके बाद देशभर में स्वास्थ्य बीमा को लेकर आवाज उठने लगी। जिसे संज्ञान में लेते हुए रेल मंत्रालय ने स्वास्थ्य बीमा स्कीम शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अंडर सेक्रेटरी प्रथम विजय कुमार ने 20 अक्तूबर को आदेश जारी किया है। जिसमें स्वास्थ्य बीमा स्कीम का परीक्षण करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित किए जाने की जानकारी दी गई है। कमेटी में मुख्य कार्यकारी निदेशक (स्वास्थ्य), कार्यकारी निदेशक (वित्त) को सदस्य एवं कार्यकारी निदेशक को संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
13.50 लाख रेलकर्मियों को मिलेगी सुविधा
यह कमेटी एक प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें बीमा का प्रारूप, बीमा की राशि, प्रीमियम आदि का जिक्र होगा। स्वास्थ्य बीमा स्कीम में रेलकर्मियों से भी सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दोनों संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन (एनएफआईआर) के महामंत्री को पत्र लिखकर सुझाव मांगा गया है।
स्वास्थ्य बीमा होने से देश भर में करीब 13.50 लाख रेलकर्मियों को सुविधा मिलेगी। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के करीब 48 हजार रेलकर्मी शामिल हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे एवं सदस्य एनएफआईआर के महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बीच जान जोखिम में डालकर रेलकर्मी काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य बीमा अत्यंत ही आवश्यक है। एनएफआईआर के महामंत्री डॉ राघवैया से वार्ता हुई है, जल्द ही सुझाव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य बीमा होने से देश भर में करीब 13.50 लाख रेलकर्मियों को सुविधा मिलेगी। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के करीब 48 हजार रेलकर्मी शामिल हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे एवं सदस्य एनएफआईआर के महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बीच जान जोखिम में डालकर रेलकर्मी काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य बीमा अत्यंत ही आवश्यक है। एनएफआईआर के महामंत्री डॉ राघवैया से वार्ता हुई है, जल्द ही सुझाव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।