{"_id":"645d11194b0191b34e0d1f04","slug":"railway-administration-is-ready-24-hours-to-help-passengers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-162203-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यात्रियों की मदद में 24 घंटे मुस्तैद है रेल प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यात्रियों की मदद में 24 घंटे मुस्तैद है रेल प्रशासन
विज्ञापन
- रेल मदद एप, हेल्पलाइन नंबर 139, एसएमएस और वेब की शिकायतों पर नजर
- उत्कृष्ट फीडबैक नहीं होने पर समीक्षा कर रेल अधिकारी कर रहे सुधार : सीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। यात्रियों को स्टेशन और ट्रेनों में कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रेलवे प्रशासन दे रहा है। यात्रियों की मदद में 24 घंटे रेल प्रशासन मुस्तैद है। रेल मदद एप, हेल्प लाइन नंबर 139, एसएमएस और वेब के माध्यम से आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान उत्कृष्ट फीडबैक नहीं प्राप्त होने पर ऐसी शिकायतों की समीक्षा करके व्यवस्था में सुधार किया जाता है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण यात्रा सुविधा की मॉनिटरिंग के लिए एक अधिकारी की ड्यूटी गोरखपुर में लगाई गई है। रेलवे के लांड्री की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 11 मई से चार टन अतिरिक्त क्षमता बढ़ा दी गई है। अगले माह से चार टन क्षमता और बढ़ेगी। एक लाख से ज्यादा नई बेड शीट का क्रय आदेश दिया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि बायो टॉयलेट की सफाई के लिए प्रेशराइज्ड फ्लशिंग सिस्टम सभी कोचों में कार्यशील रखने के लिए व्यवस्था बनाई गई है। टॉयलेट की सफाई प्रेशर जेट एवं वैक्यूम क्लीनर से प्राथमिकता के आधार पर कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ट्रेनों में बेड रोल वितरण करने वाले कर्मचारियों को अच्छे व्यवहार के प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है। यात्रियों की संतुष्टि के लिए लिनेन के पैकट्स पर क्यूआर कोड अंकित रहता है। उन्होंने अपील की है कि बायोटॉयलेट में प्लास्टिक की बोतल, पॉलिथीन इत्यादि ना डालें।