फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway Administration instructions for Passengers with irregular tickets will not complete journey in train

ट्रेन में अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले पढ़ लें ये खबर, जुर्माना भरकर भी नहीं पूरा कर पाएंगे सफर

Tue, 29 Sep 2020 09:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Sep 2020 09:04 AM IST
सार

  • पकड़े जाने पर अगले स्टॉपेज पर ऐसे यात्रियों को उतारने का निर्देश
  • ऐसा न करने पर टीटीई के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Railway Administration instructions for Passengers with irregular tickets will not complete journey in train
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अनियमित टिकट लेकर ट्रेनों में चलने वाले यात्रियों का सफर अब पूरा नहीं हो पाएगा। पकड़े जाने पर जुर्माना देने के साथ ही अगले पड़ाव वाले स्टेशन पर ट्रेन से उतरना भी होगा। दलालों और एजेंटों की साठगांठ को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने अनियमित टिकट पर गंतव्य तक यात्रा की अनुमति को कोविड-19 नियमों का उल्लंघन मानते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। निर्देश का उल्लंघन करने वाले टीटीई के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, स्पेशल ट्रेनों में कई यात्री वरिष्ठ नागरिक का टिकट और काउंटर से तत्काल का कूटरचित ई-टिकट लेकर पहुंच रहे हैं। टिकट पर उम्र भी बदल दी जा रही है। यात्रियों का कहना होता है मोटी रकम देकर उन्होंने एजेंट से टिकट बनवाया है। ट्रेन में चार्ट से मिलान करने पर मामला पकड़ में आ जाता है। अभी तक ऐसे यात्रियों से जुर्माना वसूल कर उन्हें आगे की यात्रा की अनुमति दे दी जा रही थी।
विज्ञापन


पिछले दिनों डीआरएम के निर्देश पर गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और कोचीन एक्सप्रेस में बीच सफर में स्पेशल चेकिंग में भी अनियमित टिकट पर यात्रा करते कई लोगों को पकड़ा गया। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने 22 सितंबर को आदेश जारी कर गोरखपुर, लखनऊ, बस्ती और गोंडा स्टेशन पर टिकटों की जांच सावधानी से करने का निर्देश दिया है। साथ सीटीटीआई को निर्देशित किया है कि वे पूरे मामले की निगरानी रखें। किसी भी सूरत में अनियमित टिकट पर यात्री सफर न पूरा कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले स्टॉपेज तक का लगेगा जुर्माना

अगर कोई यात्री अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहा है तो उससे जहां वह पकड़ा गया है उससे अगले स्टॉपेज तक का जुर्माना लेकर उतार दिया जाएगा। यदि यात्री जुर्माना देने में आनाकानी करता है तो उसे आरपीएफ को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

ऐसे ठगे जा रहे हैं यात्री
इस समय दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है। इसमें ज्यादातर श्रमिक हैं जो कोविड-19 संक्रमण फैलने पर घर आ गए थे। इन यात्रियों को एजेंट कंफर्म टिकट तो मुहैया करा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें वरिष्ठ नागरिक बना दे रहे हैं या मुंबई से तत्काल टिकट बनवाकर यहां प्रिंट कराकर दे रहे हैं। उसमें कूटरचित तरीके से उम्र और नाम बदल दिया जा रहा है। यात्री जब स्टेशन पर जा रहा है तो पकड़ा जा रहा है।
 
सवाल: स्टेशन पर चेकिंग तो ट्रेन में कैसे जा रहे यात्री?
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के टिकटों की दो जगहों पर चेकिंग की जा रही है। प्रवेश द्वार पर टीसी टिकट चेक करते हैं और ट्रेन के पास प्लेटफॉर्म पर टीटीई लगे हैं। गोरखपुर जंक्शन पर 50 से 60 टीटीई जांच के लिए लगाए गए हैं। ऐसे में अनियमित टिकट वाले यात्री ट्रेन में कैसे पहुंच जा रहे हैं, यह बड़ा प्रश्न है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed