{"_id":"5f8d5d8b8ebc3e74f561fd68","slug":"railway-administration-announced-schedule-of-four-more-pooja-special-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार और पूजा स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान, यहां देखें पूरी शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और पूजा स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान, यहां देखें पूरी शेड्यूल
Mon, 19 Oct 2020 03:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Oct 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल प्रशासन ने चार और पूजा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इनमें यात्रा करने वालों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
04185 ग्वालियर-बरौनी पूजा स्पेशल 23 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन ग्वालियर से सुबह 11.45 बजे चलेगी दूसरे दिन गोरखपुर से होकर बरौनी दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04186 बरौनी-ग्वालियर पूजा स्पेशल अक्तूबर 01 दिसंबर तक प्रतिदिन बरौनी से शाम 6.40 बजे चलेगी और दूसरे दिन ग्वालियर रात 9.15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
01115 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को पुणे से सुबह 6.15 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर देर रात 1.05 बजे पहुंचेगी। जबकि 01116 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक पूजा स्पेशल 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से अपराह्न 3.30 बजे चलकर तीसरे दिन पुणे सुबह 4.05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
दो ट्रेनों के कई स्टॉपेज खत्म
84408 नई दिल्ली-बरौनी द्विसाप्ताहिक सुविधा सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 20 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 9.10 बजे छूटकर बरौनी अपराह्न 3.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में 84407 बरौनी-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुविधा सुपरफास्ट 21 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को बरौनी से सुबह 7.30 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से देर रात 1.30 बजेे छूटकर नई दिल्ली 2.50 बजे पहुंचेगी।
84410 नई दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक सुविधा सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 9.10 बजे छूटकर दरभंगा शाम 4.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 84409 दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुविधा सुपरफास्ट स्पेशल 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से रात 8.55 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.00 बजेे छूटकर नई दिल्ली शम 5.30 बजे पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से 05018/05017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर पूजा स्पेशल का देवलाली, इगतपुरी, कसारा, नांदगांव, नेपानगर, जसरा डभौरा, जैतवार, बरूड एवं सुरगांव बंजारी स्टेशन पर स्टॉपेज खत्म कर दिया है। इसी प्रकार 05045/05046 गोरखपुर-ओखा पूजा स्पेशल का स्टॉपेज भी शाजापुर, मनिनगर, वांकानेर, हापा एवं खंभलिया स्टेशनों पर नहीं रहेगा।