{"_id":"654be929a36a6ce2450321c4","slug":"rahul-nishad-first-in-research-lecture-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-363236-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शोध व्याख्यान में राहुल निषाद प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शोध व्याख्यान में राहुल निषाद प्रथम
Thu, 09 Nov 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ के इतिहास विभाग में विद्यार्थियों में व्याख्यान के प्रति अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को शोध व्याख्यान प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें गुप्त काल प्राचीन भारत का स्वर्णयुग के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत कर राहुल निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 प्रतिभागियों संजना साहनी, रंजना, ज्योति यादव, जाहिदा खातून, ज्योति, सानिया परवीन, प्रियंका और राहुल निषाद ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डॉ. हनुमान प्रसाद उपाध्याय अध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग, हरिकेश यादव अध्यक्ष राजनीतिशास्त्र विभाग, डॉ. सलिल कुमार पांडेय सहायक आचार्य राजनीतिशास्त्र विभाग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन