फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raghav Shakti meeting will take place in Gorakhpur in spring, Ravana will be burnt.

Gorakhpur News: आज जलेगा रावण... होगा राघव-शक्ति मिलन, हजारों बनेंगे साक्षी-जानिए कहां होगा

Sat, 12 Oct 2024 11:13 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
Raghav Shakti meeting will take place in Gorakhpur in spring, Ravana will be burnt.
रावण दहन ( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) शनिवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। बर्डघाट की रामलीला में बसंतपुर चौराहे पर राघव-शक्ति मिलन होगा। हजारों लोग इसके साक्षी बनेंगे। यह परंपरा 117 वर्ष से चली आ रही है।

विज्ञापन


बर्डघाट रामलीला समिति के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को रामलीला में भगवान राम का रावण से युद्ध होगा। रावण वध के बाद उसके पुतले का दहन किया जाएगा। इसके बाद परंपरागत रूप से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें रथ पर भगवान राम सवार होकर बसंतपुर चौराहा पहुंचेंगे, जहां विसर्जन के लिए आ रही दुर्गाबाड़ी समिति की माता दुर्गा की प्रतिमा की आरती उतारेंगे व राघव-शक्ति मिलन होगा।
विज्ञापन


दुर्गाबाड़ी के बंगाली समिति के सचिव अभिषेक चटर्जी ने बताया कि 117 वर्ष से समिति इस परंपरा का निर्वहन करते आ रही है। शनिवार शाम पांच बजे पूजा-अर्चना के बाद माता की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा बसंतपुर राघव-शक्ति मिलन के लिए पहुंचेगी। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। माता के जयकारों से माहौल भक्ति से सराबोर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed