{"_id":"5f441e808ebc3e3cbc6c7aa9","slug":"raam-katha-starts-on-31-august-gorakhpur-city-news-gkp3629467140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर में 31 अगस्त से शुरू होगी रामकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर में 31 अगस्त से शुरू होगी रामकथा
विज्ञापन
गोरखपुर। महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में राम कथा का आयोजन 30 अगस्त से पांच सितंबर तक किया जाएगा। साथ ही दोनों संतों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ ही समाज और राष्ट्र की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित सप्त दिवसीय समारोह का आयोजन गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आत्यिनाथ के मार्गदर्शन में 31 अगस्त से छह सितंबर तक चलेगा।
यह जानकारी मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ महराज ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 के कारण निर्धारित निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। समारोह का सीधा प्रसारण गोरखनाथ मंदिर के फेसबुक एवं यूट्यूब चैनल पर होगा।
संगीतमयी कथा का होगा प्रसारण
मुख्य पुजारी ने बताया कि 30 अगस्त से पांच सितंबर तक अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन भी किया गया है। अयोध्या से पधारे अनंत विभूषित जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य कथा सुनाएंगे। इसका भी प्रसारण फेसबुक और यूट्यूब पर होगा।