{"_id":"5ee0f1048ebc3e42b9253090","slug":"quarantine-of-40-personnel-including-15-doctors-of-aiims-samples-to-be-taken129","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एम्स के 15 डॉक्टर सहित 40 कर्मी हुए क्वारंटीन, इस वजह इनकी होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एम्स के 15 डॉक्टर सहित 40 कर्मी हुए क्वारंटीन, इस वजह इनकी होगी कोरोना जांच
Wed, 10 Jun 2020 08:25 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 08:25 PM IST
सार
- ऋषिकेश में एम्स गोरखपुर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कांटैक्ट ट्रेसिंग
- काम कर रहे मजदूरों की भी होगी स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के सीनियर डॉक्टर का ऋषिकेश में पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू हो गई है। एम्स के 15 से अधिक डॉक्टरों समेत 40 कर्मियों को क्वारंटीन की सलाह दी गई है। दो दिन स्वास्थ्य बाद स्वास्थ्य विभाग सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एम्स के जिस सीनियर डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह एम्स में महत्वपूर्ण पद पर भी हैं। ऋषिकेश जाने से पहले वह एम्स में काफी लोगों के संपर्क में भी आए हैं। बताया जाता है कि उनके संपर्क में आने वाले कुछ लोगों के नमूने भी स्वास्थ्य विभाग ने लेकर जांच के लिए बीआरडी भेज दिए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों समेत 40 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। इनके नमूने दो दिन बाद जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके अलावाव उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मजदूरों की भी होगी जांच
एम्स में लॉकडाउन खत्म होने के बाद काम शुरू हो गए हैं। काम करा रही कंपनी ने बाहर स मजदूरों को बुलाया भी है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं है। यही कारण है कि मजदूरों के सेहत की जांच भी स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी। क्योंकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर सीनियर डॉक्टर में कोरोना के वायरस कहां से आए।
बंद थी ओपीडी, कहां से मिला वायरस
एम्स की ओपीडी लॉकडाउन के बाद से ही बंद है। टेलीमेडिसिन के जरिए एम्स के डॉक्टर पंजीकरण कराने वाले मरीजों को सलाह दे रहे हैं। ऐसे में पल्मोनरी मेडिसिन के सीनियर डॉक्टर को कोरोना का संक्रमण कैसे हुआ। यह एम्स प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। क्योंकि सीनियर डॉक्टर का मजदूरों से भी मिलना-जुलना रहा है।
बंद थी ओपीडी, कहां से मिला वायरस
एम्स की ओपीडी लॉकडाउन के बाद से ही बंद है। टेलीमेडिसिन के जरिए एम्स के डॉक्टर पंजीकरण कराने वाले मरीजों को सलाह दे रहे हैं। ऐसे में पल्मोनरी मेडिसिन के सीनियर डॉक्टर को कोरोना का संक्रमण कैसे हुआ। यह एम्स प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। क्योंकि सीनियर डॉक्टर का मजदूरों से भी मिलना-जुलना रहा है।