{"_id":"6291b2e4b0d4a731c92731c1","slug":"qrt-will-deal-with-every-crisis-deployed-in-cm-yogi-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Security: हर संकट से निपटेगी क्यूआरटी, सीएम की सुरक्षा में भी रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Security: हर संकट से निपटेगी क्यूआरटी, सीएम की सुरक्षा में भी रहेगी तैनात
Sat, 28 May 2022 10:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 May 2022 10:58 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि गोरखपुर में सुरक्षा के लिहाज से चार क्यूआरटी गठित की गईं हैं। एक टीम में छह पुलिस शामिल होंगे। इनको गोरखा रेजीमेंट के के कमांडो प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
army QRT Van
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के बाद सीएम सिटी की सुरक्षा और पुख्ता होगी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई की पहल पर जिले में चार विशेष क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) गठित की जा रही है।
विज्ञापन
इस टीम को गोरखा रेजीमेंट के कमांडो प्रशिक्षण देंगे। एक टीम गोरखनाथ मंदिर और दूसरी एयरपोर्ट की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। दो क्यूआरटी वीआईपी मूवमेंट के लिए सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का जिला होने की वजह से गोरखपुर में सुरक्षा को लेकर कई तरह की चुनौतियां होती हैं। शहर में वीआईपी का दौरा लगातार होता है। गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, एयरपोर्ट आदि स्थानों पर समय-समय पर सुरक्षा की जरूरत महसूस होती है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए एसपी सिटी ने पहल करके क्यूआरटी गठित करने की रणनीति बनाई। इस टीम में शामिल पुलिसकर्मी हर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित होंगे। हर क्विक रिस्पांस टीम में एक सब इंस्पेक्टर और पांच सिपाही होंगे।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि गोरखपुर में सुरक्षा के लिहाज से चार क्यूआरटी गठित की गईं हैं। एक टीम में छह पुलिस शामिल होंगे। इनको गोरखा रेजीमेंट के के कमांडो प्रशिक्षित करेंगे। एक टीम गोरखनाथ मंदिर, एक एयरपोर्ट और दो टीमें वीआईपी सुरक्षा सहित अन्य मामलों के लिए हर वक्त मुस्तैद रहेंगी।