{"_id":"616e7c89a969122c4507d37d","slug":"pyre-of-grandfather-and-grandson-burnt-together-on-banks-of-saryu-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सरयू तट पर एक साथ जली दादा और पौत्र की चिताएं, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सरयू तट पर एक साथ जली दादा और पौत्र की चिताएं, गांव में छाया मातम
Tue, 19 Oct 2021 01:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:39 PM IST
सार
शौचालय में गिरने से सिर चोट लगने से शिवम की मौत हो गई। इसी सदमें से पूर्व प्रधान और दादा सुरेश सिंह का भी निधन हो गया।
विज्ञापन
दादा और पौत्र का अंतिम संस्कार करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के बरहज स्थित सरयू तट पर एक साथ दादा और उनके पौत्र की चिताएं एक साथ जलाई गईं। जिसे देखकर सबकी आंखें नम हो गईं। बता दें कि मदनपुर थाना क्षेत्र के खुदियां बुजुर्ग गांव में शिवम (15) पुत्र संजय सिंह का सोमवार की देर शाम शौचालय में गिरकर चोटिल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पौत्र के मौत की जानकारी होने पर सदमें में पूर्व प्रधान और दादा सुरेश सिंह (70) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। घर से एक साथ दो अर्थी उठने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
खुदियां बुजुर्ग गांव निवासी पूर्व प्रधान सुरेश सिंह पुत्र स्व. हरीप्रसाद सिंह 1980-90 के दशक में लगातार दो बार गांव के प्रधान चुने गए थे। उनके एकलौते पुत्र संजय सिंह का शिवम एकलौता पुत्र था। बताया जा रहा है कि शिवम गोरखपुर के सरस्वती विद्या मंदिर सूरजकुंड में 11वीं का छात्र था। जो पिछले करीब एक सप्ताह से गांव आया हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार की शाम वह शौचालय में गया, जहां पैर फिसल जाने से वह गिरकर चोटिल हो गया। दरवाजे पर शिवम का शव देख सुरेश सिंह भी सदमें में आ गए। रात में करीब साढ़े बारह बजे उनकी भी मौत हो गई।
मंगलवार को दोनों की एक साथ दादा-पौत्र की अर्थी उठते देख गांव क्षेत्र में शोक की लहर है। बेटे की मौत से सीमा का रो-रो कर बुरा हाल है। दरवाजे पर शुभेच्छुओं की भीड़ जुट गई।