फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PWD department head will check the level of Waterborne in gorakhpur

नगर विधायक ने विधानसभा में उठाया था जलभराव का मुद्दा, अब PWD अधिकारी करेंगे जांच

Tue, 25 Feb 2020 07:14 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Feb 2020 07:14 PM IST
सार

  • मेडिकल रोड का मामला नगर विधायक ने विधानसभा में उठाया था
  • लखनऊ में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
PWD department head will check the level of Waterborne in gorakhpur
नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल। (file) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की ओर से मेडिकल कॉलेज रोड के नाले के लेवल और सैकड़ों मोहल्लों में जलभराव का मुद्दा विधानसभा में उठाने के बाद अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विभागाध्यक्ष और इंजीनियर इन चीफ मामले की जांच करने गोरखपुर आएंगे। विभाग के मुख्य सचिव ने विभागाध्यक्ष आरआर सिंह को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ में नगर विधायक डॉ. अग्रवाल के साथ पीडब्ल्यूडी के अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव रंजन कुमार तथा विभाग के विभागाध्यक्ष और इंजीनियर इन चीफ  आरआर सिंह की बैठक हुई। बैठक के दौरान नगर विधायक ने बताया कि वो नगर आयुक्त की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से मोहल्लों से निकलने वाले नालों तथा निर्माणाधीन मेडिकल नाले के लेवल की जांच करवा चुके हैं। जांच में मोहल्लों के नालों का लेवल मेडिकल नाले से 80 सेमी नीचे पाया गया। नगर आयुक्त ने लिखित रूप से कह दिया है कि मेडिकल रोड बनने के बाद आसपास के मोहल्लों में जलजमाव होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अभियंताओं को लिखित रूप से निर्देशित किया कि नगर निगम के अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग फिर से नालों की लेवलिंग कराए और उसके हिसाब से नये सिरे से नाले बनाये जायें। वहीं संपवेल के जरिए पानी निकालने संबंधी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बात को भी उन्होंने गलत करार दिया। इसके बाद विभाग के अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष तथा इंजीनियर इन चीफ  आरआर सिंह को गोरखपुर पहुंचकर नगर विधायक की उपस्थिति में जांच करने और सारी समस्याओं के समाधान का रास्ता निकालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed