{"_id":"61a36e5d3c687f322f76ef40","slug":"pushpa-murder-case-neither-reason-for-murder-could-be-found-nor-shooters-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पा हत्याकांड: न हत्या की वजह खोज पाए, न ही शूटरों की पहचान हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पा हत्याकांड: न हत्या की वजह खोज पाए, न ही शूटरों की पहचान हुई
Sun, 28 Nov 2021 05:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:26 PM IST
सार
सिधुआपार में मकान बनाकर रहने वाली पुष्पा यादव की बीते सोमवार को घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अपराधी बाइक से भाग निकले थे।
विज्ञापन
मृतक अप्रवासीय महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार गांव में अप्रवासी महिला पुष्पा यादव की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। पुलिस अभी यह तक हत्या की वजह तक पता नहीं कर पाई है। सीसीटीवी फुटेज में जो शूटर दिख रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार करने में भी पुलिस असफल है। फिर भी पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक सिधुआपार में मकान बनाकर रहने वाली पुष्पा यादव की बीते सोमवार को घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अपराधी बाइक से भाग निकले थे। पुलिस ने छानबीन की तो सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोशों की तस्वीर कैद मिली। इसके आधार पर छानबीन शुरू हुई। बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच की एक टीम पड़ोसी जिला देवरिया भी गई लेकिन न तो अब तक शूटर पकड़े गए और न ही पुलिस को हत्या की मुख्य वजह ही समझ में आई।
पांच में से दो नामजद आरोपी विदेश में
पुष्पा की हत्या में नामजद किए गए उनके भसुर हरिनाथ का घटना के दिन की लोकेशन थाईलैंड में थी। उनके बेटे गोपाल यादव की लोकेशन कोरिया में मिली है। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा जो तीन अन्य नामजद व तीन अज्ञात हैं, उनके विषय में भी पुलिस अब तक कोई खास जानकारी नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन
बीमा कंपनी से मिले थे 30 लाख रुपये
सूत्रों के मुताबिक पुष्पा यादव को पति दयानंद यादव की 2017 में हुई मौत के बाद बीमा क्लेम के रूप में करीब 30 लाख रुपये मिले थे। इन रुपयों से उन्होंने एक छोटी सी दुकान के अलावा बच्चों की पढ़ाई आदि का प्रबंध किया था लेकिन इस बड़ी धनराशि का बचा हिस्सा किसके पास है और उसका क्या उपयोग हुआ, इसकी भी छानबीन चल रही है। इसीलिए पुलिस इस हत्याकांड को केवल जमीनी विवाद से जोड़कर नहीं देख रही है। मामले की तफ्तीश में जुटे कोतवाल उमेश कुमार वाजपेई का कहना है कि पुलिस एक साथ कई तथ्यों की छानबीन में जुटी है। शूटरों की तलाश में भी टीम लगी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
बसपा विधायक व भाजपा नेता ने दी सांत्वना
शनिवार को चिल्लूपार के विधायक विनय शंकर तिवारी ने पुष्पा के घर पहुंच कर उनके बच्चों को सांत्वना दी। विधायक ने इस परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अफसरों से फोन पर वार्ता की। विधायक ने बच्चों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद ने भी पुष्पा के घर पहुंच कर बच्चों को सरकार से आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।