फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Punjab National Bank announces opening of account by video calling

खुशखबर: घर बैठे बैंक में खुलवाएं खाता, करनी होगी बस एक कॉल

Thu, 15 Apr 2021 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Apr 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Punjab National Bank announces opening of account by video calling
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता खोलने के लिए अब बैंक जाने की जरूरत नहीं है। कहीं से भी बैंक की वेबसाइट पर लॉग-इन कीजिए। डॉक्यूमेंट अपलोड कीजिए। इसके बाद बैंक का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी वीडियो कॉलिंग के जरिए नो योर कस्टमर (केवाईसी) संबंधी प्रक्रिया पूरी कर लेगा। जिसके बाद बैंक में बचत खाता खुल जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक ने 12 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस के मौके पर गोरखपुर में यह सुविधा शुरू की है। प्रावधान के तहत किसी भी व्यक्ति को पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता खोलने के लिए इंटरनेट एक्सेस करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर डालना होगा। कुछ ही पल में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा।
विज्ञापन


इसके बाद ईमेल-आईडी का जिक्र करना होगा। फिर आधार नंबर डालना होगा जो मोबाइल नंबर के जरिए एक्सेस हो जाता हो। इसके बाद फिर से एक ओटीपी आएगा। पांचवें चरण में पैन कार्ड अपलोड करना होगा। इसके बाद काले या ब्लू इंक वाले पेन से अपना हस्ताक्षर एक सादे कागज पर करने के बाद अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है बैंक की वेबसाइट

अंतिम चरण में अपना प्रोफेशनल एक्टिविटी से संबंधित डॉक्यूमेंट डालना होगा। इसके साथ ही खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद जब भी फुर्सत मिले, जाइए और बैंक से अपना पास बुक ले लीजिए।

https://onlinesb.pnbindia.in

पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि गोरखपुर में भी वीडियो केवाईसी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैंक के स्थापना दिवस के दिन इसकी शुरुआत की गई है। इससे लोगों को बचत खाता खोलने के लिए बैंक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed