{"_id":"647f82fed252f230c90f2c86","slug":"public-hearing-held-in-annexe-bhawan-for-social-evaluation-of-beneficiaries-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-197331-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रधानमंत्री आवास पाने वालों के जीवन स्तर में आया सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रधानमंत्री आवास पाने वालों के जीवन स्तर में आया सुधार
विज्ञापन
लाभार्थियों के सामाजिक मूल्यांकन के लिए एनेक्सी भवन में हुई जनसुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के सामाजिक मूल्यांकन के लिए एनेक्सी भवन में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कहा गया कि प्रधानमंत्री आवास पाने वाले लाभार्थियों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्हें एक छत मिल गया। इसके सहारे उन्हें अब आगे का जीवन गुजर बसर करने में काफी सहूलियत हो रही है। जीवन स्तर में आए इस बदलाव पर अध्ययन शुरू हो गया है।
इसी क्रम में मंगलवार को भारत सरकार की संस्था क्षेत्रीय नगर पर्यावरण अध्यक्ष केंद्र की लखनऊ शाखा ने लाभार्थियों से बातचीत की। बरगदवा क्षेत्र में कई लाभार्थियों से बात कर उनकी सामाजिक स्थिति का मूल्यांकन किया। साथ ही एनेक्सी भवन में लाभार्थियों व पार्षदों से बात की। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 से वर्ष 2021 के बीच प्रधानमंत्री आवास पाने वाले शहरी लाभार्थियों के पारिवारिक, सामाजिक व आर्थिक स्तर में बदलाव का मूल्यांकन किया जा रहा है। एनेक्सी भवन में कुछ आवेदक भी पहुंचे। उन्होंने आवेदन के बाद भी आवास न मिलने की जानकारी दी। इनके आवेदन की फिर जांच कराई जाएगी। टीम ने प्रधानमंत्री आवास भी देखे। कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति नहीं मिली।