फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Public Health Fair: 212 skin diseases, 76 fever and 21 suspected malaria patients found

जन आरोग्य मेला : त्वचा के 212, बुखार के 76 और संभावित मलेरिया के 21 मरीज मिले

Sun, 26 Oct 2025 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Public Health Fair: 212 skin diseases, 76 fever and 21 suspected malaria patients found
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसयाबाजार में जन आरोग्र मेले में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में बीपी, शुगर व शरीर पर दाने निकलने से परेशान मरीजों ने भागीदारी की। डॉक्टरों ने मरीजों को सलाह के साथ दवा वितरित की और फिर से फिर दिखाने को कहा। साथ ही 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 1,294 मरीज देखे गए। इनमें से 76 मरीज बुखार, 212 त्वचा से पीड़ित मिले। मलेरिया के लक्षण मिलने पर 21 मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया। जबकि पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


रोसया बाजार उप स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेला में 40 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें सबसे ज्यादा बीपी, शुगर और शरीर पर दाने निकलने से परेशान मरीज पहुंचे। साथ ही बुखार, हड्डी दर्द, पेट दर्द और उल्टी दस्त के भी मरीजों ने मेला का लाभ लिया। मरीज संदीप, राजेश, सीता व अन्य ने बताया कि शरीर में दर्द है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा है। जांच कराने पर शुगर निकला है। डॉक्टर ने दवा देकर पांच दिन बाद फिर से जांच कराने को कहा है। मेला में मरीजों के शुगर, बीपी, बुखार आदि का जांच किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि 40 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है। इस मौके पर डाॅ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पाण्डेय, चंद्र कला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में आयोजित जन आरोग्य मेला में 87 मरीजों का इलाज कर दवा वितरित की गई। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, धर्मेंद्र नाथ त्रिपाठी, जगदीश त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 1,294 मरीज देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन से शरीर में दर्द था। दवा खाई थी लेकिन आराम नहीं मिला। डॉक्टर ने चार दिन की दवा देकर फिर दिखाने को कहा है।

- संजू देवी, निवासी मरचा


पांच दिन से बुखार से परेशान हूं। शरीर में दर्द है। डाॅक्टर ने दवा दी है और कुछ परहेज करने को कहा है। साथ ही तीन दिन बाद फिर दिखाने को बुलाया है।

- कृष्णा, निवासी शिवबखरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed