फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest

अंत्येष्टि से किया इन्कार, सड़क किनारे शव रखकर किया विरोध

Tue, 29 Dec 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest
अंत्येष्टि से किया इन्कार, सड़क किनारे शव रखकर किया विरोध
विज्ञापन

तेलिहाडीह में सुभावती की मौत का मामला : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए लोग,
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ (बस्ती)। मौत के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए सोनहा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह की सुभावती के घरवालों ने मंगलवार को अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। गुस्साए लोगों ने शव सड़क के किनारे रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर गुस्साए लोग माने।
दरअसल, सोमवार को जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान 45 वर्षीय सुभावती की मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग जब लोग शव लेकर घर पहुंचे तो अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद सोनहा-शिवाघाट मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास भी किया। स्थानीय लोगों के समझाने पर शव को सड़क के किनारे रखकर ही विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि मृतका सुभावती (45) के बेटे अजय कुमार की तहरीर पर ससुर पल्टू, देवर शम्भू, देवरानी सुभावती के अलावा पट्टीदार कुलदीप व उसकी मां शकुंतला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में क्षेत्र के शिवाघाट स्थित कुआनो के तट पर अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed