फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Proposal for Kalesar Overbridge from Sahjanwan sent to National Highway Authority in Gorakhpur.

Gorakhpur News: सहजनवा से कालेसर के बीच बनेगा 4 किमी लंबा ओवरब्रिज, मंजूरी का इंतजार

Thu, 29 Aug 2024 03:16 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

डीएम कृष्णा करुणेस मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों गीडा व कालेसर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हाईवे पर ओवरब्रिज बनवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को इसके लिए पत्र भेजा गया है। हाईवे पर सहजनवा में ओवरब्रिज बनवाने का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति भी भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
Proposal for Kalesar Overbridge from Sahjanwan sent to National Highway Authority in Gorakhpur.
गोरखपुर कालेसर जीरो पॉइंट चौराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालेसर जीरो प्वाइंट से लेकर सहजनवा कस्बे तक हाईवे पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने की कोशिश शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाईवे पर चार किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भेजा गया है। इस साल मंजूरी मिलने व निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


इस ओवरब्रिज के बन जाने से मुजफ्फरपुर से लखनऊ जाने वालों को तो राहत मिलेगी ही गीडा के उद्यमियों को भी अपनी फैक्टरी में कच्चा माल भेजना सुविधाजनक हो जाएगा। जाम से परेशान उद्यमी भी सीएम से मिलकर गीडा क्षेत्र में एक वैकल्पिक रास्ता बनवाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


गीडा के विकास के साथ ही कालेसर से लेकर सहजनवा के बीच ट्रकों व अन्य भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। गोरखपुर शहर के अलावा कुशीनगर, देवरिया और बिहार से आने वाले वाहनों के चलते भी कालेसर से सहजनवा के बीच हाईवे पर हमेशा भीड़ रहती है। किसी वजह से अगर वाहनों का संचालन रुका तो घंटे भर में ही तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्यधिक व्यस्त इस मार्ग पर हादसे भी होते रहते हैं। पिछले साल गीडा के स्थापना दिवस पर आए मुख्यमंत्री से चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने जाम से निजात के लिए गीडा क्षेत्र के अंदर से एक बाईपास सड़क अथवा ओवरब्रिज बनवाने की मांग की थी।

इसके बाद सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर हाईवे पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को ओवरब्रिज की संभावना पर संबंधित विशेषज्ञों से बात कर रिपोर्ट देने को कहा था।
पूरा कस्बा होगा ओवरब्रिज के नीचे

हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात के लिए एनएच के विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि जो ओवरब्रिज बनाया जाए वह गीडा की तरफ से सहजनवा कस्बे को पार करके आगे तक जाए। इससे कस्बे में जाम नहीं लगेगा। दूसरे गीडा और कालेसर की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को भी सुविधा होगी।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि शुरुआती आकलन कर एक प्रस्ताव एनएच मुख्यालय को भेजा गया है। वहां से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद इसे वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री की विशेष रुचि के चलते इस प्रोजेक्ट को जल्द मंजूरी मिल जाएगी।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों गीडा व कालेसर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हाईवे पर ओवरब्रिज बनवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को इसके लिए पत्र भेजा गया है। हाईवे पर सहजनवा में ओवरब्रिज बनवाने का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति भी भेजी जा चुकी है।


उम्मीद है कि इसे जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। इस ओवरब्रिज के निर्माण से हाईवे पर आवागमन आसान होगा, साथ ही सहजनवा कस्बे के सामने होने वाले हादसों में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed