{"_id":"64bece11e8f5ceeae606b784","slug":"property-crime-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-251214-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर पंचायत की जमीन पर बोर्ड लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर पंचायत की जमीन पर बोर्ड लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। पिपराइच कस्बा के पुरानी टंकी के पास के जमीन को लेकर दो समुदाय के लोग सोमवार को आमने-सामने हो गए। इस जमीन पर रामलीला कमेटी ने अपना बोर्ड लगा दिया। जिसका अल्पसंख्यक समुदाय ने विरोध किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत द्वारा कबाड़ी रोड पर पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 60 साल पहले पानी टंकी स्थापित की थी। जर्जर होने के कारण इसे गिरवा दिया गया। उस जमीन के सामने नगर पंचायत ने अब वाटर एटीएम लगवाया है। वाटर एटीएम के बगल में रामलीला कमेटी ने जमीन पर अपनी दावेदारी करते हुए बोर्ड लगा दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध कर बोर्ड हटा दिया। दोनों पक्ष का विवाद थाने पहुंचा। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने समझा कर मामले को शांत करा दिया।