{"_id":"65c87d6bf24612997e0d54b3","slug":"promise-day-if-you-want-to-strengthen-your-relationships-with-your-loved-ones-make-a-promise-2024-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन वीक-प्रॉमिस डे: अपनों के संबंधों में मजबूती लानी हो तो...वादा करिए, निभाएं और रिश्तों को मजबूत बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन वीक-प्रॉमिस डे: अपनों के संबंधों में मजबूती लानी हो तो...वादा करिए, निभाएं और रिश्तों को मजबूत बनाएं
Sun, 11 Feb 2024 01:26 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:26 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने प्रॉमिश डे पर तीसरी सदी में रोम के एक प्रीस्ट वैलेंटाइन की यादों को साझा किया।
विज्ञापन
प्रॉमिस डे वाली खबर में प्रो. अजय शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
जीवन में वादों का बड़ा महत्व होता है। यह प्यार और रिश्तों के लिए काफी अहम माना जाता है। एक-दूसरे से किए वादे को आप पूरा करते हैं तो इससे रिश्ते को मजबूती और आपस में भरोसा बढ़ता है। रिश्ते में नोकझोंक होना तो आम बात है, लेकिन ये वादा ही है जो हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की याद दिलाता है। ऐसे में रिश्तों में मजबूती लानी हो तो अपने प्रिय लोगों से वादा करें और उसको निभाएं। वैलेंटाइन सप्ताह का पांचवा दिन प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है।
सम्मान बनाए रखने का करें वादा
गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वैलेंटाइन तीसरी शताब्दी के रोम में एक प्रीस्ट थे। एक कहानी के अनुसार वैलेंटाइन ने सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के विवाह पर प्रतिबंध को खारिज कर दिया था। उन्होंने प्रेम करने वाले जोड़ों का अवैध रूप से विवाह करवाया और पकड़े जाने पर उन्हें मौत की सजा हुई।
विज्ञापन
जेफ्री चासर अंग्रेजी भाषा के कवि, लेखक, दार्शनिक एवं राजनयिक थे। उन्होंने अपनी 700 लाइन में लिखी कविता ‘पार्लियामेंट ऑफ फाउल्स’ में वैलेंटाइंस डे का प्रयोग किया और इसे रोमांटिक लव से जोड़ा। इसमें उन्होंने लिखा कि पक्षी वैलेंटाइंस डे पर अपने साथी से मिलते हैं। तभी से यह शब्द प्रचलन में ज्यादा आया। वैलेंटाइन सप्ताह में ही प्रॉमिस डे आता है। इस दिन पर जोड़े अपने साथी के प्रति अपनी
विज्ञापन
निष्ठा और समर्पण को पुनः स्थापित करते हैं, साथ ही अपने बंधन को मजबूत करने का वादा करते हैं।
हमें प्रेम, विश्वास, प्रतिज्ञा, समर्पण, निष्ठा और सत्यता के मूल्यों को महत्वपूर्ण स्थान देना चाहिए। वादा ही करें तो अपने आप से, समर्पण करें तो अपने देश के प्रति, निष्ठा दिखाएं तो समाज से और प्रेम अपने परिवार से। परिवार जो अंग्रेजी में फैमिली, इसका बहुत प्यारा मतलब होता है-फादर एंड मदर आई लव यू। प्यार के साथ-साथ साथी के प्रति सम्मान बनाए रखने का वादा कीजिए और अपने रिश्ते को गरिमामयी बनाए रखिए।
किसी से भी कर सकते हैं प्रॉमिस
डीएवीपीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि प्रॉमिस डे केवल प्रेमी जोड़ों के लिए ही नहीं है। इस दिन आप अपने दोस्त, मां-बाप, भाई-बहन या परिवार के किसी भी सदस्य से वादा कर सकते हैं। यह आपके रिश्तों को और मजबूती प्रदान करेगा। इस दिन अपने पुराने वादों को भी याद करें। अपनी गलतियों को याद करें और उन्हें दोबारा न दोहराने के बारे में सोचें। इस दिन आप नए रिश्ते बना सकते हैं।