फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prof. will take charge as the Vice Chancellor of MMMUT today. JP Saini

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के कुलपति का आज कार्यभार संभालेंगे प्रो. जेपी सैनी

Wed, 27 Sep 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Prof. will take charge as the Vice Chancellor of MMMUT today. JP Saini
- 10 साल पहले थे कॉलेज के अंतिम प्रिंसिपल, अब कुलपति के रूप में वापसी
विज्ञापन

- 08 सितंबर को कुलाधिपति ने जय प्रकाश सैनी को नियुक्त किया था कुलपति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए प्रो. जय प्रकाश सैनी 27 सितंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे विश्वविद्यालय के चौथे कुलपति होंगे। प्रो. सैनी विश्वविद्यालय बनने से पहले कॉलेज के अंतिम प्राचार्य थे। कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही थी।

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 8 सितंबर को प्रो. सैनी को एमएमएमयूटी का कुलपति नियुक्त किया था। वे अब तक नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के कुलपति थे। 25 सितंबर को ही एनएसयूटी के कुलपति के रूप में उनका कार्यकाल पूरा हुआ है। मूलतः झांसी के रहने वाले प्रो. जेपी सैनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से एमटेक और पीएचडी की है। उनका लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है।
विज्ञापन


प्रो. जेपी पांडेय के पास था प्रभार
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय को 14 मई को एकेटीयू, लखनऊ का कुलपति बनाया गया था। उसके बाद से अब तक उनके पास विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार है। बुधवार को चार्ज देने के बाद प्रो. जेपी पांडेय यहां से विदा होंगे। उनकी विदाई के लिए समारोह का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed