फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Process in final stage following CM Yogi's foundation stone laying; project to be developed over 2.5 acres.

Gorakhpur News: बनेगा अत्याधुनिक विज्ञान संग्रहालय, अगले सप्ताह शुरू होगा निर्माण

Sat, 25 Jul 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Process in final stage following CM Yogi's foundation stone laying; project to be developed over 2.5 acres.
गोरखपुर। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना 2025-26 के तहत दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कुलसचिव आवास के समीप 49.60 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक विज्ञान संग्रहालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। करीब 2.50 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले इस स्टेट ऑफ द आर्ट प्रोजेक्ट में जियो साइंस, स्पेस साइंस और एक्वेटिक साइंस म्यूजियम विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) की यूनिट-19 ई-टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बृहस्पतिवार को शिलान्यास किए जाने के बाद वित्तीय निविदा की स्वीकृति प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रस्तावित जियो साइंस म्यूजियम में ज्वालामुखी, उल्कापिंड, पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र और भूगर्भीय घटनाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। यहां अंटार्कटिका की चट्टानें, हिमालयी जीवाश्म, डायनासोर के अंडे और जापानी ज्वालामुखीय चट्टानों जैसे दुर्लभ नमूने आकर्षण का केंद्र होंगे। इंटरेक्टिव डिस्प्ले, मल्टीमीडिया और लाइट इफेक्ट्स के जरिये पृथ्वी पर जीवन के विकास, विलुप्ति और पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


स्पेस साइंस म्यूजियम में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष अभियानों की झलक मिलेगी। पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे रॉकेटों के मॉडल, अपोलो-11 और चंद्रयान मिशनों की जानकारी, थ्री-डी फिल्मों के जरिये ब्रह्मांड, ब्लैक होल और आकाशगंगाओं का अनुभव कराया जाएगा। बच्चों के लिए स्पेस मिशन सिमुलेशन, अंतरिक्ष यान संचालन और जीरो ग्रेविटी आधारित इंटरेक्टिव गेम्स भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed