फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Problems due to construction of flyover without service lane

Gorakhpur News: बिना सर्विस लेन बनाए फ्लाईओवर बनाने से हो रही दिक्कत

Sat, 07 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Problems due to construction of flyover without service lane
जंगल कौड़िया के फ्लाई ओवर का निरीक्षण के बाद लोगो की समस्या को सुनते विधायक फतेह बहादुर सिंह और

विज्ञापन



जंगल कौड़िया-सोनौली फोरलेन: विधायक व एनएचएआई के अधिकारियों ने लिया जायजा



जंगल कौड़िया में चौपाल लगाकर सुनीं किसानों की समस्याएं, समाधान का आश्वासन



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। विधायक फतेह बहादुर सिंह और एनएचएआई के अधिकारियों ने जंगल कौड़िया-सोनौली फोरलेन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान जंगल कौड़िया कस्बे में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने कहा कि बिना सर्विस लेन बनाए ही फ्लाईओवर बनाने से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।



जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को विधायक और एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक भावेश अग्रवाल सहित अन्य लोग पहुंचे। अधिकारियों के आने की सूचना पर सड़क निर्माण कार्य से प्रभावित किसान पहले ही जुट गए थे। चौपाल लगाकर एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन




लोगों ने कहा कि बिना सर्विस लेन बनाए ही फ्लाईओवर बनाने से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसके लिए कहीं पर चार फीट तो कहीं पांच फीट जमीन खोदी जा रही है। फ्लाईओवर बनाने के लिए जो दीवार बन रही है उससे सड़क किनारे रहने वाले लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




0000



किसान बोले-राजस्व नक्शा से कराएं निर्माण कार्य, दें मुआवजा



चौपाल में किसानों ने अधिकारियों को बताया कि भूमि अधिग्रहण के लिए राजस्व के नक्शा का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। नक्शा में जो जगह 60 फीट है उसकी जगह एनएचएआई अपने नक्शा से 70 से 75 फीट अधिग्रहित कर रहा है। लोगों ने गांव के नक्शा से ही जमीन लेने की बात कही। किसानों ने राजस्व के नक्शा से अधिक भूमि लेने पर नियमानुसार मुआवजा देने की मांग उठाई। इस मामले में परियोजना प्रबंधन ने लोगों को बताया कि राजस्व के नक्शा के अनुसार ही भूमि ली जाएगी। जो किसान आपत्ति दर्ज कराएंगे उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।




चौपाल के बाद विधायक और अधिकारियों ने फ्लाईओवर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अभियंताओं से इसकी गुणवत्ता की जानकारी ली। विधायक ने सर्विस लेन का निर्माण कराने को कहा। इस दौरान रंजीत सिंह, राजेश सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed