फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Principals understood the nuances of CBSE in Guru Kshakti

Gorakhpur News: गुरु दक्षता में प्रधानाचार्यों ने सीबीएसई की बारीकियों को समझा

Thu, 28 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Principals understood the nuances of CBSE in Guru Kshakti
- सीबीएसई की दो दिवसीय पीआरपी प्रशिक्षण कार्यशाला जेपी एजुकेशन एकेडमी में संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जेपी एजुकेशन एकेडमी, गोरखनाथ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के प्रशिक्षण विंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) प्रयागराज के मार्गदर्शन में गुरु दक्षता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 37 प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में सीबीएसई बोर्ड की बारीकियों को समझाया गया। साथ ही हर एक बच्चे में संस्कार के साथ एक अच्छा व्यक्तित्व निखारने और अलग-अलग गतिविधियों पर चर्चा की गई। सीबीएसई के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर और जेपी एजुकेशन एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी प्रधानाचार्यों का आभार व्यक्त किया और सीबीएसई की तरफ से आए दोनों प्रशक्षिकों को स्मृति चिह्न, शॉल और पौधा देकर कृतज्ञता ज्ञापित किया।
विज्ञापन

आयोजन लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मांडवी त्रिपाठी और वाराणसी से डॉ. अमृत लाल इशरत मेमोरियल सनबीम स्कूल के प्रधानाचार्य तरुण रुपानी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर और गोरखपुर सहोदया स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत दीक्षित रहे। संचालन उर्वशी वर्मा, नाजिया फजल और अभिषेक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed