फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prime Minister Garib Kalyan Anna Yojana there will be food festival at quota shops in Gorakhpur

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: कोटे की दुकानों पर आज अन्न महोत्सव, पीएम मोदी होंगे लाभार्थियों से वर्चुअल रूबरू

Thu, 05 Aug 2021 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Aug 2021 10:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 1895 कोटे की दुकानों से होगा निशुल्क खाद्यान्न वितरण

 

विज्ञापन
Prime Minister Garib Kalyan Anna Yojana there will be food festival at quota shops in Gorakhpur
गोरखपुर में निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज अन्न उत्सव का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गोरखपुर जिले की 1895 उचित दर दुकानों से 8,10,237 अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को अगस्त माह का पांच किलोग्राम खाद्यान्न निशुल्क बांटने की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री से ऑनलाइन वार्ता करने के लिए जिले की पांच कोटे की दुकानें भी सजाई गई हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे।
विज्ञापन


अन्न उत्सव की तैयारियां प्रशासन व पूर्ति विभाग ने व्यापक स्तर पर की हैं। उत्सव के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी कोटे की दुकानों पर सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री का संबोधन अधिक से अधिक लोग सुन सकें, इसके लिए दुकानों पर टीवी की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


लाभार्थियों को पांच किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जारी किए गए झोलों में खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए हर कोटे की दुकान पर नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। शासन ने अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग संजय आर भूसरेड्डी को गोरखपुर का नोडल अफसर तैनात किया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed