{"_id":"63ca7b38bb591e3c3f01621a","slug":"preparing-to-start-another-flight-to-kolkata-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोलकाता के लिए एक और उड़ान शुरू करने की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोलकाता के लिए एक और उड़ान शुरू करने की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Fri, 20 Jan 2023 05:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Jan 2023 05:00 PM IST
सार
वर्तमान गोरखपुर एयरपोर्ट से इंडिगो, स्पाइस जेट व एलायंस एयर के 10 विमान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद व लखनऊ के लिए रोजाना उड़ान भरते हैं। इसमें दिल्ली के लिए चार और मुंबई के लिए दो उड़ानें होती हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता के लिए एक और उड़ान शुरू करने की तैयारी चल रही है। विमान कंपनी एलायंस एयर ने इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद कोलकाता के लिए 72 सीट वाले (एटीआर) विमान की उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान गोरखपुर एयरपोर्ट से इंडिगो, स्पाइस जेट व एलायंस एयर के 10 विमान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद व लखनऊ के लिए रोजाना उड़ान भरते हैं। इसमें दिल्ली के लिए चार और मुंबई के लिए दो उड़ानें होती हैं।
विज्ञापन
इंडिगो का 72 सीटर विमान शाम 5:50 बजे कोलकाता से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचता है, आधे घंटे बाद यहां से यात्रियों को लेकर कोलकाता रवाना होता है। 25 मार्च से गर्मी का समय सारिणी कार्यक्रम लागू हो जाएगा। इसी समय कोलकाता के लिए एलायंस एयर की उड़ान शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन