{"_id":"5f9d3d408ebc3e9bc8194506","slug":"preparations-for-protection-health-department-started-due-to-doubt-of-second-wave-of-corona-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर, बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कब आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर, बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Sat, 31 Oct 2020 04:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Oct 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग का ध्यान अब उन लोगों पर केंद्रित है, जो लोगों के सीधे संपर्क में रहते हैं। इनमें ऑटो, रिक्शा चालक व विभिन्न दुकानों के कर्मचारी आदि शामिल हैं।
अनुमान है कि कोरोना की दूसरी लहर 15-20 नवंबर के बाद आ सकती है। उससे पूर्व ही इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव तैयारी में जुटा है। बताया गया कि फिलहाल ऑटो चालकों, ब्यूटी पार्लर के संचालकों, कर्मचारियों की जांच पूरी कर ली गई है।
अब दुकानों, रेस्टोरेंटों के कर्मचारियों, धर्मस्थल के सेवादारों, रिक्शा चालकों, मिठाई, वाहन, इलेक्ट्रानिक, पटाखा, फल, सब्जी आदि विक्रेताओं और वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही सभी से अपेक्षा की जा रही है कि वे मास्क लगाने और दो गज दूरी के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों की होगी जांच
दूसरी लहर की आशंका के चलते इस बार स्वास्थ्य कर्मियों की जांच भी होगी। हेल्प डेस्क से चिह्नित लक्षण वाले लोगों की जांच भी की जाएगी। पॉजिटिव मिलने वाले लोगों के संपर्क वाले पहले 25 लोगों की जांच कराई जाएगी। यह जांच पहले एंटीजन से होगी और निगेटिव आने पर आरटीपीसीआर भी कराई जाएगी।
सीमएओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जांच शुरू कर दी गई है। कोरोना की दूसरी लहर न आए, इसका प्रयास जारी है। लोगों को भी इसके संबंध में जागरूक किया जा रहा है।