फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for protection Health Department started due to doubt of second wave of Corona attack

जानिए कब आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर, बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 31 Oct 2020 04:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Oct 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Preparations for protection Health Department started due to doubt of second wave of Corona attack
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग का ध्यान अब उन लोगों पर केंद्रित है, जो लोगों के सीधे संपर्क में रहते हैं। इनमें ऑटो, रिक्शा चालक व विभिन्न दुकानों के कर्मचारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


अनुमान है कि कोरोना की दूसरी लहर 15-20 नवंबर के बाद आ सकती है। उससे पूर्व ही इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव तैयारी में जुटा है। बताया गया कि फिलहाल ऑटो चालकों, ब्यूटी पार्लर के संचालकों, कर्मचारियों की जांच पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


अब दुकानों, रेस्टोरेंटों के कर्मचारियों, धर्मस्थल के सेवादारों, रिक्शा चालकों, मिठाई, वाहन, इलेक्ट्रानिक, पटाखा, फल, सब्जी आदि विक्रेताओं और वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही सभी से अपेक्षा की जा रही है कि वे मास्क लगाने और दो गज दूरी के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों की होगी जांच
दूसरी लहर की आशंका के चलते इस बार स्वास्थ्य कर्मियों की जांच भी होगी। हेल्प डेस्क से चिह्नित लक्षण वाले लोगों की जांच भी की जाएगी। पॉजिटिव मिलने वाले लोगों के संपर्क वाले पहले 25 लोगों की जांच कराई जाएगी। यह जांच पहले एंटीजन से होगी और निगेटिव आने पर आरटीपीसीआर भी कराई जाएगी।


सीमएओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जांच शुरू कर दी गई है। कोरोना की दूसरी लहर न आए, इसका प्रयास जारी है। लोगों को भी इसके संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed