फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations being tested before Omicron knock showed flaws in health centers

स्वास्थ्य विभाग के मॉकड्रिल में दिखी खामियां: उम्र आठ वर्ष दर्ज कराई, बेड पर 20 साल के युवक को कराया भर्ती

Sat, 18 Dec 2021 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Dec 2021 02:03 PM IST
सार

ओमिक्रॉन की दस्तक से पहले तैयारियां परखी जा रही हैं। वहीं 100 बेड टीबी अस्पताल में आयोजित मॉकड्रिल में हर जगह खामियां ही नजर आईं।

विज्ञापन
Preparations being tested before Omicron knock showed flaws in health centers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ओमिक्रॉन की दस्तक से पहले परखी जा रही तैयारियों में स्वास्थ्य केंद्रों पर खामियां नजर आई हैं। 100 बेड टीबी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित मॉकड्रिल में आठ साल के बच्चे की जगह 20 साल के युवक को बेड पर भर्ती कराया गया। कोविड हेल्प डेस्क से लेकर उसे भर्ती कराने में विभाग को आठ से 10 मिनट का समय लग गया। इस बीच अधिकारियों ने हिदायत दी की समय का ख्याल रखते हुए, मरीजों को भर्ती किया जाए। साथ ही कोविड वार्ड में केवल मरीज को इंट्री दी जाए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक हो चुकी है। राहत की बात यह है कि अब तक जिले में इसके एक भी मरीज नहीं मिले हैं। इन सबके बीच शासन के निर्देश पर 100 बेड टीबी अस्पताल सहित होम्योपैथी कॉलेज बड़हलगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा में मॉकड्रिल का आयोजन किया।
विज्ञापन


100 बेड टीबी अस्पताल में आयोजित मॉकड्रिल में हर जगह खामियां ही नजर आईं। एंबुलेंस से उतरते ही मरीज के परिजन कोविड हेल्प डेस्क पहुंचे। वहां उन्होंने मरीज का नाम और उम्र आठ वर्ष दर्ज कराया, जबकि मरीज 20 वर्ष का था। इस बीच मरीज को सांस लेने में तकलीफ हुई तो करीब डेढ़ मिनट ऑक्सीजन लगाने में लग गया। ऑक्सीजन लगाने और वार्ड में पहुंचाने में आठ से 10 मिनट लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में मरीज के साथ तीमारदार और अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। इस पर सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने कर्मचारियों पर नाराजगी जताई। कहा कि कोविड वार्ड में केवल मरीज की इंट्री दी जाए। परिजनों को कोविड वार्ड के आसपास भी न आने दिया जाए। कोविड हेल्प डेस्क से लेकर मरीज को वार्ड में लाने के समय पर विशेष ध्यान रखा जाए। एक कोविड मरीज को कम से कम पांच मिनट के अंदर वार्ड में भर्ती कर दिया जाए।


एडी हेल्थ डॉ. रमेश गोयल ने कहा कि मॉकड्रिल की तैयारियों में जो भी कमियां पाई हैं, उसे दूर किया जाएगा। संभावित तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed