फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation to open second part of terminal building for passengers from today

Gorakhpur News: टर्मिनल भवन का दूसरा हिस्सा आज से यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी

Sat, 16 Sep 2023 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Preparation to open second part of terminal building for passengers from today
जांच में मंगलवार को सुरक्षा मानकों पर खरा पाया गया था नया हिस्सा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर बन रहे नए टर्मिनल भवन के दूसरे चरण का काम पूरा हो गया है। इस भवन को मंगलवार को सुरक्षा मानकों पर खरा पाया गया था। नए भवन में 350 लोग बैठ सकते हैं। शनिवार को इसे यात्रियों के लिए खोला जा सकता है। हालांकि, टर्मिनल का उद्घाटन तीसरे हिस्से का काम पूरा होने के बाद होगा।
गोरखपुर में औद्योगिक और पर्यटन विकास की वजह से हवाई जहाज के यात्री बढ़े हैं। गोरखपुर एयरफोर्स के रनवे से यात्री विमानों की सेवा चलाई जा रही है। इस वक्त एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद आदि स्थानों के लिए रोज नौ फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। यहां से गोरखपुर के अलावा महराजगंज, संतकबीरनगर, मऊ व बिहार के गोपालगंज जिले के लोग हवाई यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

पुराने टर्मिनल भवन पर एक साथ 200 यात्रियों के चेक इन करने की सुविधा थी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नया टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है। पुराने टर्मिनल से सटे नए टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए टर्मिनल भवन में एक साथ 500 यात्री फ्लाइट का इंतजार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि नए भवन का दूसरा हिस्सा भी सुरक्षा मानकों पर जांच में सही पाया गया है। इस भवन में यात्रियों के लिए रेस्टोरेंट, स्नैक्स बार, गिफ्ट आइटम आदि का प्रबंध होगा। यहां 350 यात्री फ्लाइट की प्रतीक्षा कर सकते हैं। शनिवार को दोपहर बाद इसे यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है।
...
गोरखपुर एयरपोर्ट से प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा
इंडिगो
हैदराबाद से गोरखपुर
दिल्ली से गोरखपुर
कोलकाता से गोरखपुर
मुंबई से गोरखपुर
...
स्पाइस जेट
मुंबई-गोरखपुर
दिल्ली-गोरखपुर
...
अलाएंस एयर
दिल्ली-गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed