फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation for recruitment of Anganwadi worker and assistant started

Gorakhpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती की तैयारी शुरू

Wed, 07 Jun 2023 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Preparation for recruitment of Anganwadi worker and assistant started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। जिला प्रशासन ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में कुल रिक्त पदों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस साल 150 से अधिक पद बढ़ने की संभावना है।


31 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती संबंधी दिशा निर्देश दिए थे। बताया था कि दस्तावेज सत्यापन सहित पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 45-60 दिनों में चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारियों को जिला स्तरीय चयन समिति का गठन समय से करके भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने समेत विभिन्न निर्देश भी दिए थे। इस बार भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता में भी बदलाव के साथ अधिकतम आयु सीमा भी घटा दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछली बार 1247 पदों पर भर्ती निकली थी। इस बार 150 से अधिक पद बढ़ने की संभावना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि रिक्त पदों की जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार कुछ पद बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed