फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pregnensi case involve police

Gorakhpur News: गर्भवती का प्रसव नहीं कराया तो परिजनों ने मांगी पुलिस से मदद

Fri, 04 Aug 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
pregnensi case involve police
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चार दिन से भर्ती एक गर्भवती की न तो सामान्य प्रसव हो रहा है और न ही डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं। परेशान घरवालाें ने बृहस्पतिवार की शाम पुलिस से मदद मांगी। कंट्रोल रूम की सूचना पर इंस्पेक्टर गुलरिहा और मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज ने वार्ड में जाकर डॉक्टर से बात की। डॉक्टर ने शुक्रवार की सुबह तक सामान्य प्रसव नहीं होने पर ऑपरेशन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खजनी थाना क्षेत्र के पलहीपार बाबू निवासी अमित कुमार की 26 वर्षीय पत्नी पिंकी गर्भवती हैं। सोमवार की रात में पेट में दर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मंगलवार की भोर में चार बजे मेडिकल काॅलेज के लेबर रूम में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने यह बताया कि बच्चा पेट में मर चुका है। सामान्य प्रसव के जरिए बच्चे को निकाल देंगे, लेकिन तीन दिन बाद भी बच्चा नहीं निकाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे परिजनों ने महिला हेल्प लाइन 181 व डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम से मेडिकल कॉलेज चौकी की पुलिस को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर गुलरिहा इंस्पेक्टर जयनारायण शुक्ला के साथ लेबर रूम में डॉक्टर से बात की गई। डॉक्टर ने कहा है कि रात में सामान्य प्रसव नहीं होता है तो सुबह ऑपरेशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed