फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pregnant women are facing problems due to malfunction of lift in Gorakhpur Women's District Hospital

Gorakhpur News: महीनों से बंद पड़ी है लिफ्ट, हांफते हुए सीढि़यां चल रही हैं गर्भवती महिलाएं-सीढ़ियां हैं सहारा

Tue, 09 Apr 2024 12:15 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women are facing problems due to malfunction of lift in Gorakhpur Women's District Hospital
जिला महिला अस्पताल में खराब लिफ्ट के खुलने का इंतजार करते - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल में गर्भवतियों और प्रसूताओं की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट के खराब है। मरीजों को सीढ़ी से होकर तीसरी और चौथी मंजिल तक चढ़ना पड़ता है। यहां तक कि उपर की मंजिल में भर्ती मरीजों के परिजनों को खाना लेने आने के लिए भी सीढ़ी से चढ़ना-उतरना पड़ता है। वहीं जिम्मेदार इसके लिए केवल कार्यदायी एजेंसी की लापरवाही बताकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


महिलाओं को बेहतजर इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए शासन ने महिला अस्पताल परिसर में ही 100 बेड का मैटर्निटी विंग बनवाया है। यहां हर दिन 15 से 20 प्रसव होते हैं। इसके अलावा 100 से अधिक गर्भवती व अन्य महिलाएं जांच के लिए आती हैं।
विज्ञापन


जांच के लिए मरीजों को दूसरे तल पर जाना पड़ता है। अस्पताल में दो लिफ्ट लगी हुई है, जिसमें से एक खराब पड़ी है। मरीजों व तीमारदारों की अधिकता के कारण इस लिफ्ट में भीड़ अधिक होती है। इस कारण इंतजार के अलावा दूसरा विकल्प सीढ़ी से जाना ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ जय कुमार ने बताया कि लिफ्ट खराब हाेने की सूचना मिली है। लिफ्ट जिस कम्पनी द्वारा संचालित कराई गई थी, वे इसका मेंटेनेंस नहीं कर रहे हैं। जल्द ही इसको सही करवा लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed