फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pregnant woman kept suffering in PHC for four hours

Gorakhpur News: चार घंटे तक पीएचसी में तड़पती रही गर्भवती, एएनएम ने नहीं देखा

Sat, 04 Nov 2023 01:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर (धुरियापार)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर (धुरियापार)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Nov 2023 01:33 PM IST
सार

उरुवा पीएचसी पर चार घंटे तक गर्भवती दर्द से तड़पती रही। लेकिन एएनएम ने यह कहते हुए देखने से मना कर दिया कि महिला नौ माह पूरे होने तक किसी तरह की जांच नहीं कराई है। घंटों विनती के बाद जब एएनएम नहीं मानी तो थक हारकर परिजन गर्भवती को निजी अस्पताल ले गए। जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन
Pregnant woman kept suffering in PHC for four hours
अपने घर पहुंची प्रसूता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में उरुवा पीएचसी पर चार घंटे तक गर्भवती दर्द से तड़पती रही। लेकिन एएनएम ने यह कहते हुए देखने से मना कर दिया कि महिला नौ माह पूरे होने तक किसी तरह की जांच नहीं कराई है। घंटों विनती के बाद जब एएनएम नहीं मानी तो थक हारकर परिजन गर्भवती को निजी अस्पताल ले गए। जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता के जेठ ने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों से की है।

विज्ञापन


बेलघाट ब्लॉक के कुरावल बुजुर्ग ग्राम पंचायत के खटीक टोला निवासी रविंद्र सोनकर की पत्नी ऊषा गर्भवती थीं। गुरुवार की रात करीब दो बजे उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन निजी वाहन से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है मौके पर तैनात एएनएम ने यह कहते हुए देखने से मना कर दिया की नौ माह पूरे होने के बाद भी किसी तरह की जांच नहीं कराई गई है। मरीज की एचआईबी सहित अन्य जांचें आवश्यक हैं। पीड़िता का पति दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। गरीब परिवार से होने के कारण परिजन निजी अस्पताल नहीं ले जाना चाह रहे थे। इसलिए एएनएम से भर्ती करने के लिए विनती करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें उनके चार घंटे बीत गए। उधर, गर्भवती दर्द से तड़पती रही और उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। मगर एएनएम ने भर्ती नहीं किया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे परिजन महिला को गोला के प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। देर शाम डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया।

उरुवा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान आया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed