{"_id":"622307e74d734d58ba58db9c","slug":"pregnant-woman-dies-in-suspicious-condition-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, घर छोड़कर ससुरालवाले फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, घर छोड़कर ससुरालवाले फरार
Sat, 05 Mar 2022 12:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:19 PM IST
सार
बड़हलगंज के वेसहनी निवासी लालमन की बेटी सुमन की शादी चार वर्ष पूर्व गीडा के बाघागाड़ा जीतपुर निवासी राजकुमार निषाद से हुई थी। दोनों की एक ढाई साल की बेटी स्वीटी है। आरोप है कि अक्सर ससुराल वाले दहेज के लिए सुमन की पिटाई करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा थानाक्षेत्र के बाघागाड़ा जीतपुर में शनिवार की सुबह एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हाल में शव मिला है। उसका शव दरवाजे पर पड़ा था और ससुरालवाले घर छोड़कर फरार थे। गांव वालों की सूचना पर गर्भवती के पिता बड़हलगंज के वेसहनी निवासी लालमन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पिता गर्भवती के पिता लालमन की तहरीर पर पुलिस ने पति राजकुमार, देवर शिवकुमार, सास हेवंता देवी व पति के जीजा गौतम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी ससुराल वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
चार साल पहले हुई थी शादी
बड़हलगंज के वेसहनी निवासी लालमन की बेटी सुमन की शादी चार वर्ष पूर्व गीडा के बाघागाड़ा जीतपुर निवासी राजकुमार निषाद से हुई थी। दोनों की एक ढाई साल की बेटी स्वीटी है। आरोप है कि अक्सर ससुराल वाले दहेज के लिए सुमन की पिटाई करते थे।
विज्ञापन