फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pregnant dead body found hanging in Gorakhpur

Gorakhpur News: गर्भवती का फंदे से लटकता मिला शव, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Sat, 10 Dec 2022 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Dec 2022 01:06 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के कल्लाखोर निवासी मोहित साहनी की बेटी पूनम की शादी डेढ़ साल पहले अजीत उर्फ वकील के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद की वजह से पूनम काफी परेशान रहती थी। शुक्रवार सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला।

विज्ञापन
Pregnant dead body found hanging in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के ठाकुरनगर के टोला मोहल्लीपुरवा में शुक्रवार सुबह फंदे से लटकता पूनम (22) का शव मिला। डेढ़ साल पहले पूनम की शादी हुई थी और वह गर्भवती थी। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के कल्लाखोर निवासी मोहित साहनी की बेटी पूनम की शादी डेढ़ साल पहले अजीत उर्फ वकील के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद की वजह से पूनम काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तो परिजन उसे जगाने गए। कमरे में फंदे से लटकता उसका शव मिला। उसने साड़ी से फंदा बनाया था। अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने खुदकुशी की
गोला इलाके के बारानगर गांव में बृहस्पतिवार रात उपेंद्र (22) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और दवा चल रही थी। जानकारी के मुताबिक, भगवान मौर्या का बेटा उपेंद्र मानसिक तौर पर बीमार था। आठ साल से दवा चल रही थी। बृहस्पतिवार की रात में अपने कमरे में जाकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed