फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pradhan husband and his brother attacked with knife four arrested

Gorakhpur: प्रधान पति व उनके भाई पर चाकू से हमला, चार गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2022 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Nov 2022 11:36 AM IST
सार

आरोपियों की पहचान कोडरीकला निवासी राम सिंह निषाद, शेर सिंह, पुजारी यादव व सोनू यादव के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, प्रधान पति रामलाल गांव के लोगों की सुविधा के लिए सरकारी खंभा लगवाए थे। टड़वा माफी गांव के पुजारी यादव, मुलायम यादव सहित कुछ लोगों ने उसे उखाड़कर दूसरी जगह लगा दिया।

विज्ञापन
Pradhan husband and his brother attacked with knife four arrested
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के कोडरीकला के प्रधान पति व उनके भाई पर बृहस्पतिवार रात मनबढ़ों ने हमला कर दिया। आरोप है कि घर में घुसकर प्रधान से भी मारपीट की गई। घटना एक खंभे को उखाड़ने को लेकर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कोडरीकला निवासी राम सिंह निषाद, शेर सिंह, पुजारी यादव व सोनू यादव के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, प्रधान पति रामलाल गांव के लोगों की सुविधा के लिए सरकारी खंभा लगवाए थे। टड़वा माफी गांव के पुजारी यादव, मुलायम यादव सहित कुछ लोगों ने उसे उखाड़कर दूसरी जगह लगा दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात पुजारी यादव गांव पर आए थे, रामलाल ने उनसे खंभा उखाड़ने का कारण पूछा तो पुजारी यादव ने साथियों को बुला लिया और फिर रामलाल पर चाकू व राड से हमला कर दिया। मारपीट होता देख उनके भाई आए तो उन पर हमला किया गया। दोनों जान बचाने के लिए घर में भागे। आरोपियों ने घर में घुसकर भी पीटा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed