{"_id":"5f073062e7877e5b2f4b7da7","slug":"ppe-kit-of-railway-workshop-passed-at-ordnance-factory-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में पास हुई रेलवे वर्कशॉप की पीपीई किट, मिलने लगा ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में पास हुई रेलवे वर्कशॉप की पीपीई किट, मिलने लगा ऑर्डर
Thu, 09 Jul 2020 08:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Jul 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
PPE KIT
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे वर्कशॉप में बना पीपीई किट का सैंपल कानपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री में पास कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अब रेलवे पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूमेंट) किट को अस्पतालों में सप्लाई भी कर सकेगा। पूर्वोत्तर रेलवे का पहला वर्कशॉप है, जिसके बने पीपीई किट को अधिकृत संस्था ने प्रमाणित किया है। किट का सैंपल पास होने के बाद से वर्कशॉप को 36 हजार किट बनाने का ऑर्डर मिला है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यहां बने पीपीई किट को रेलवे के अस्पतालों में सप्लाई किया जाएगा। अगर बाहर से डिमांड मिलता है तो वहां भी सप्लाई होगी। वर्कशॉप के सहायक वर्कशॉप प्रबंधक ने बताया कि पीपीई किट पूरी तरह से सुरक्षित है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी सिलाई अल्ट्रासोनिक मशीनों से कराई जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर जिले में मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 167
विज्ञापन
सिलाई थ्री लेयर की होती है। ऐसे में किट के अंदर वायरस जाने का कोई सवाल नहीं है। खास बात यह है कि किट पूरी तरह से डिस्पोजबल है। बताया कि पीपीई किट के सैंपल को कानपुर के आर्डिनेंस फैक्ट्री में जांच के लिए भेजा गया था। यहां तीन चरणों की जांच में किट पूरी तरह से सही मिला है। इसके बाद से फैक्ट्री प्रशासन ने वर्कशॉप को अपनी ओर से हरी झंडी दे दी है। इस फैसले के बाद से वर्कशॉप के इंजीनियर बेहद खुश है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वर्कशॉप में बने पीपीई किट के सैंपल को कानपुर के मुरादनगर आर्डिनेंस फैक्ट्री में जांच के लिए भेजा गया था। जांच में किट पूरी तरह से सुरक्षित पाया गया है। यह वर्कशॉप के लिए गौरव की बात है।