फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   power theft wages gorakhpur

स्टाफ क्वार्टरों में रहने वाले 13 लोगों ने उठाए सवाल-जब वेतन से कट रहा था बिल तो बिजली चोरी कैसे ?

Sat, 11 Jan 2020 10:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
power theft wages gorakhpur
बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा क्यों ?
जिला महिला अस्पताल के स्टाफ क्वार्टरों में रहने वाले 13 लोगों ने सवाल उठाया कि जब वेतन से बिल कट रहा है तो बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा क्यों ? बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार शाम बिना मीटर के बिजली जलाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


बिजली निगम की इस कार्रवाई के खिलाफ यह लोग शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आनंद श्रीवास्तव से मिले। इन लोगोें ने बिजली निगम के अधिकारियों पर कनेक्शन के रुपये जमा करवाने के बावजूद मीटर और रसीद नहीं उपलब्ध कराने का आरोप लगाया। एसआईसी ने बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


एसआईसी से मिलने पहुंचे लोगों ने बताया कि कुल 72 स्टाफ क्वार्टर हैं। फरवरी 2019 में इन आवासों में बिजली कनेक्शन लेने के लिए तत्कालीन जेई राम इकबाल से संपर्क किया था। इस पर राम इकबाल ने जिला महिला चिकित्सालय के विद्युत पैनल कक्ष में कैंप लगाकर क्वार्टर मालिकों से दो किलोवाट और चार किलोवाट कनेक्शन के लिए नकद धनराशि जमा करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने दावा किया कि जेई ने धन तो ले लिया लेकिन रसीद मीटर लगाने के साथ ही उस पर मीटर नंबर चढ़ा कर देने की बात कही। आरोप है कि उसके बाद से जेई राम इकबाल से लगातार मीटर लगाने की गुजारिश की जाती रही लेकिन हर बार वह बहाना बनाते रहे। कुछ समय पहले राम इकबाल का तबादला हो गया। उनकी जगह आए जेई मोतीलाल भारद्वाज से संपर्क किया गया। उन्होंने कुछ आवासों में प्रीपेड मीटर लगाकर उन्हें रसीद दे दी। मीटर खत्म होने की बात कहते हुए कुछ अन्य लोगों के घरों में केबिल जुड़वाया।

यह भी कहा था कि मीटर आते ही कनेक्शन कर रसीद दे दी जाएगी। आज तक न तो मीटर लगा और न ही रसीद दी गई। सभी का दावा था कि उनके वेतन से मानक के अनुसार बिजली के बिल की मद में कटौती की जा रही है। ऐसे मेें बिजली चोरी का आरोप बेबुनियाद है। अब बिजली निगम लोगों से रसीद मांग रहा है और अधिकारी एफआईआर कराने की धमकी दे रहे हैं। इन लोगों ने एसआईसी से बिजली मीटर लगवाने और समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

जिला महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि जिला महिला अस्पताल स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले कई अधिकारी और कर्मचारी आए थे। उनकी शिकायत सुनने के बाद अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय बक्शीपुर को पत्र लिख कर आवासीय कैंपस में बिजली कनेक्शन दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।


विद्युत वितरण खंड, बक्सीपुर के अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि जिन सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें से चार लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है। तीन उपभोक्ता बाई पास कनेक्शन (कटिया) मेें पकड़े गए। 19 लोग ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है उनका मीटर जल्द ही लगवा दिया जाएगा। इन लोगों से अभी तक किए गए उपभोग के आधार पर बिजली बिल वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed