{"_id":"64bc3415c6865c84af06ec74","slug":"power-supply-disturb-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-248922-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खुदाई के दौरान फिर कट गई भूमिगत केबल, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खुदाई के दौरान फिर कट गई भूमिगत केबल, बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से नाले के लिए खोदाई के दौरान राजेंद्र नगर उपकेंद्र से थोड़ी दूरी पर भूमिगत केबल कट गई। इससे दोपहर करीब तीन बजे उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने देखा केबल बीच से कटा है और बनाने में वक्त लगेगा। ऐसे में डेढ़ घंटे बाद इंडस्ट्रियल इस्टेट उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी।
अभियंताओं के मुताबिक, नगर निगम नाले का निर्माण करा रहा है। बिना सूचना दिए बिजली उपकेंद्र के बगल में गड्ढे की खोदाई की जा रही थी। इस दौरान भूमिगत केबल कट गई। आपूर्ति ठप होने की सूचना पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। चूंकि भूमिगत केबल बीच से कटी थी, लिहाजा इसे ठीक करने में छह से सात घंटे लगते। ऐसे में मुख्य अभियंता ने वैकल्पिक लाइन से बिजली उपकेंद्र को जोड़कर आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद इलाके की आपूर्ति वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बहाल कर दी गई।
बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि पिछले दिनों जल निगम की तरफ से भूमिगत केबल काट दी गई थी। अब नगर निगम ने ऐसा किया है। दूसरे विभागों के ठेकेदार बिना बिजली निगम से संपर्क किए गड्ढे की खोदाई का काम करते हैं। ऐसे में आए दिन भूमिगत केबल कट जाती है।
विज्ञापन
...
एसीएस के निर्देश के बाद भी वही हाल
एसीएस ऊर्जा महेश ने पिछले दिनों बैठक के दौरान डीएम और कमिश्नर को भी सामंजस्य बनाने का जिम्मा सौंपा था। निर्देश दिए थे कि अन्य विभागों को काम के दौरान बिजली निगम की टीम के साथ संवाद कर विकास कार्यों को कराया जाए। इससे काम भी होते रहेंगे और किसी को दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। इसके बावजूद बार-बार भूमिगत केबल कट जाने से समस्या खड़ी हो जाती है।
...
कोट
संबंधित विभाग के लोग बिजली निगम से संपर्क ही नहीं करते हैं। खुद आकर खोदाई का काम करने लगते हैं। इससे भूमिगत केबल कट जाती है। इससे कटौती के साथ निगम को राजस्व की क्षति होती है।
-आशू कालिया, मुख्य अभियंता