फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   power failure of 90 thousand houses due to fire broken out in Gorakhpur

गोरखपुर: बिजली घर परिसर के घास में लगी आग, 90 हजार घरों की बिजली गुल

Fri, 16 Jun 2023 02:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Jun 2023 02:06 PM IST
सार

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि ट्रांसमिशन परिसर में आग लगने से एहतियात के तौर पर नौ बिजली उपकेंद्रों की लाइन को बंद कर दी गई थी। आग बुझाने के बाद सभी को चालू करवा दिया गया।

विज्ञापन
power failure of 90 thousand houses due to fire broken out in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

एफसीआई ट्रांसमिशन बिजली घर परिसर के घास में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई, करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। ऐसे में सुबह 11 बजे गुल हुई बिजली दोपहर 12:20 बजे के बाद आई। करीब 90 हजार से अधिक उपभोक्ता भीषण गर्मी में तड़प उठे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एफसीआई परिसर स्थित 33 केवी बिजली घर में शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी की वजह से परिसर में सूखी घास पर गिरते ही आग लग गई। ट्रांसमिशन बिजली घर के स्वीच यार्ड के बाहरी हिस्से में आग की लपट देखकर कर्मचारियों ने सभी 33 केवी फीडरों को बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रोडवेज बसों का खेल: 70 रुपये दीजिए, गांजा हो या मिलावटी खोवा सब बसों से भेजिए
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड, इंडस्ट्रियल इस्टेट, राप्तीनगर ओल्ड, न्यू, मेडिकल कॉलेज, शाहपुर और पादरी बाजार बिजली उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। आग की सूचना पर एचयूआरएल कंपनी की फायर ब्रिगेड टीम के अलावा स्थानीय फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई।

दोनों गाड़ियों ने आधे घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दोपहर 12.20 बजे बिजली घरों को आपूर्ति दी गई। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि ट्रांसमिशन परिसर में आग लगने से एहतियात के तौर पर नौ बिजली उपकेंद्रों की लाइन को बंद कर दी गई थी। आग बुझाने के बाद सभी को चालू करवा दिया गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed