{"_id":"64caa732ec37b398560ddf5e","slug":"power-corporation-worker-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-260441-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फाल्ट ठीक करने गए लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फाल्ट ठीक करने गए लाइनमैन को पीटा
Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल पहुंची पुलिस की टीम और बिजली निगम क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर में मंगलवार की रात फाल्ट ठीक करने गए संविदा लाइनमैन को मनबढ़ों ने पीट दिया। लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार हनुमंतनगर निवासी शुभम प्रसाद उर्फ शनि सोनकर नार्मल बिजलीघर में संविदा लाइनमैन है। लाइनमैन का कहना है कि नवनीत यादव की शिकायत पर वह कब्रिस्तान गली में फाल्ट ठीक करने गया था। इस दौरान मुहल्ले के कुछ मनबढ़ मौके पर पहुंच कर उलझ गए। उसने विरोध किया तो मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मदद की और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तहरीर के आधार पर राजघाट पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। अवर अभियंता सुधीर यादव भी रात एक बजे चौकी इंचार्ज के साथ आरोपी के घर पहुंचे थे। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
-- -- -- --
कब्रिस्तान गली में पहले भी हो चुकी है घेराबंदी
गोरखपुर। तुर्कमानपुर कब्रिस्तान गली के भीतर पहले भी कर्मियों की घेराबंदी हो चुकी है। यह कहना लालडिग्गी के एसडीओ और जेई का है। कुछ दिनों पहले इसी इलाके में बिजली चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक घर में जांच करने एसडीओ गाजी खान विजिलेंस की टीम के साथ पहुंचे थे। बताया जाता है कि इलाके के लोगों ने उस घर में चेकिंग और चोरी से लाइन चलाते पकड़े जाने का विरोध जताया था। ऐसे में टीम को लौटना पड़ा था। संवाद
-- -- -- -- -
टीज करें : मारपीट की घटना आगे न हो, करवाएं सख्त कार्रवाई : अजय शाही : पेज आठ