{"_id":"64caa78d3fa5fd5efc0624c4","slug":"power-corporation-consumer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-260911-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अतिरिक्त लाइन बनने से 40 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अतिरिक्त लाइन बनने से 40 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ग्रामीण इलाके के पांच बिजली घरों के 40 हजार उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर बिजली मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त बिजिलनेस प्लान के तहत चयनित पांच बिजली उपकेंद्रों को डबल श्रोत से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इस वैकल्पिक लाइन के बन जाने से अगर एक लाइन में खराबी आएगी तो दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी। विद्युत माध्यमिक कार्यखंड ने करीब एक करोड़ से नई एचटी लाइन बनाने का काम शुरु करा दिया है।
माध्यमिक कार्यखंड के एसडीओ विपिन सिंह ने बताया कि पावर कारपोरेशन ने अतिरिक्त बिजिनेश प्लान के तहत बिजली घरों के लिए वैकल्पिक लाइन बनाने के निर्देश दिया है। इससे एक लाइन में किसी तरह का फाल्ट आने पर दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति आधे घंटे के अंदर में चालू हो जाए। ताकि ग्रामीणों को घंटों बिजली सुविधा से वंचित न होना पड़े। अभियंताओं के मुताबिक पाली व घघसरा बिजली घर की अतिरिक्त एचटी लाइन बनाने का काम चल रहा है। चार से पांच दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही जुड़ियान बिजली घर की अतिरिक्त लाइन बनाने का काम करीब पूरा हो गया है। चौरीचौरा क्षेत्र के जगदीशपुर, सरैया व नैयापार बिजली घर की अतिरिक्त एचटी लाइन बनाने काम चल रहा है।