{"_id":"64caa8f561370b1c60031937","slug":"power-attack-in-women-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-260846-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: करंट लगने से महिला की मौत, एक झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: करंट लगने से महिला की मौत, एक झुलसी
विज्ञापन
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के कुशहवा में बुधवार को घर के शटर में उतरे करंट की चपेट में दो महिलाएं आ गईं। इससे 30 वर्षीय सुशीला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला उर्मिला देवी झुलस गई। परिजन दोनों महिलाओं को लेकर सीएचसी पहुंचे और इमरजेंसी में मौजूद डाॅक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से विवाद करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो विवाद करने वाले भाग गए। पुलिस ने झुलसी महिला को भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत चौमुखा (कैम्पियरगंज) के कुशहवा में तुफानी के मकान में शटर से होकर बिजली का तार गया था। शटर में करंट उतर रहा था। तुफानी की पत्नी करंट की चपेट में आ गईं। चिल्लाने पर बगल के बालकृष्ण की 30 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी छुड़ाने गईं तो वह भी करंट की चपेट आ गईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन दोनों महिलाओं को लेकर सीएचसी पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद अधीक्षक डा. वीके वर्मा ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। घायल उर्मिला का इलाज करने लगे। इतने में परिजनों के साथ आए किसी युवक ने शीला देवी के सीने को दबा दिया। जिंदा कहकर स्वास्थ्य कर्मियों से बवाल करने लगे। अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद शव लेकर भाग गए।