{"_id":"605ac84a8ebc3e592071df6e","slug":"postmortem-report-could-not-open-mistry-of-ganesh-death-during-jail-warder-recruitment-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पोस्टमार्टम से नहीं स्पष्ट हो सकी छात्र की मौत का राज, अब होगी बिसरा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पोस्टमार्टम से नहीं स्पष्ट हो सकी छात्र की मौत का राज, अब होगी बिसरा जांच
Wed, 24 Mar 2021 10:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:34 AM IST
सार
- पोस्टमार्टम से नहीं स्पष्ट हो सकी वजह
- सुरक्षित किया गया बिसरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में जेल वार्डर की परीक्षा पास करने के लिए दौड़ के दौरान पीपीगंज के गणेश की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ नहीं हो पाई है। डॉक्टरों ने मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए बिसरा सुरक्षित किया है। अब बिसरा जांच से ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस और फायर सिपाही की भर्ती के लिए 22 मार्च से 26वीं वाहिनी पीएसी में दौड़ की परीक्षा शुरू हुई है। पहले दिन पीपीगंज थाना क्षेत्र का भगवानपुर बलुअहवा निवासी गणेश मैदान पर ही गश खाकर गिर गया था।
विज्ञापन
आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया था कि अस्पताल आने से पहले ही गणेश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को शव का पीएम हुआ, लेकिन डॉक्टर ने साफ वजह सामने न आने पर जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर दिया है। अब बिसरा जांच के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।