{"_id":"5ef9fee28ebc3e42dc3a4216","slug":"postmen-sent-money-deposited-in-banks-by-indian-post-payments-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकियों का ये काम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, एक दिन में 24 सौ लोगों तक पहुंचा दिए 93 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकियों का ये काम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, एक दिन में 24 सौ लोगों तक पहुंचा दिए 93 लाख रुपये
Mon, 29 Jun 2020 08:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Post office
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां कोई नहीं पहुंच रहा अब वहां डाकिया पहुंचेगा, इसी तर्ज पर डाक विभाग काम कर रहा है। जिले के सभी 400 डाकियों ने एक दिन में ही 24 सौ लोगों तक 92 लाख रुपये का भुगतान घर बैठे करवा दिया। इनमें महिलाएं, श्रमिक भी शामिल रहे हैं। इन्हें घर बैठे ही डीबीटी भुगतान के माध्यम से रुपये पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि शनिवार को महाअभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाया गया। बताया कि एक दिन में एक साथ 42 सौ लोगों को रिकार्ड सहयोग डाक विभाग की तरफ से पहुंचाई गई। 24 सौ लोगों ने इस सेवा का लाभ लेते हुए 93 लाख रुपये से अधिक की राशि अपने बैंक खातों से निकाली।
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों और डाकियों ने लोगों के घर-घर, खेत- खलिहानों में, श्रमिकों को उनके कार्यस्थाल पर जाकर उन्हें उनके बैंक खाते से धनराशि निकाल कर उपलब्ध कराई। बताया कि डाकघर की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए डिजिटल बैकिंग सुविधा शुरू कराई गई है। इसका लाभ डाकिए उन्हें पहुंचा रहे हैं। लॉकडाउन में डाक विभाग की तरफ से इस सेवा को प्रभावी बनाया गया था।
विज्ञापन
डाकिए ग्रामीण इलाकों में पहुंचाएंगे सैनिटाइजर
डाकघर के डाकिए अब ग्रामीणों के घर जाकर सैनिटाइजर भी पहुंचाएंगे। कोरोना से बचाव को लेकर चार अलग-अलग साइज के सैनिटाइजर खरीद सकते हैं। डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि 60 एमएल से लेकर 500 एमएल तक की साइज में यह अपलब्ध है। 60 एमएल की कीमत 30 रुपये, 100 एमएल 50 रुपये, 210 एमएल 105 रुपये और 500 एमएल की कीमत 250 रुपये है। ग्रामीण अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से इसे खरीद सकते हैं।