{"_id":"5f15f92e8ebc3e9faa1e7d18","slug":"post-office-offers-waterproof-enevelope-gorakhpur-city-news-gkp3588963107","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई तक आपकी राखी भीगी हुई नहीं पहुंचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई तक आपकी राखी भीगी हुई नहीं पहुंचेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन तीन अगस्त को है। इस पवित्र बंधन के लिए डाक विभाग ने इस वर्ष भी वाटर प्रूफ लिफाफे मंगवाने का ऑर्डर भेज दिया है। इसके आने के बाद गोलघर मुख्य डाकघर और सभी शाखा डाकघरों में ये लिफाफे बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वाटर प्रूफ लिफाफों की खासियत यह है कि इसमें आसानी से और कम समय में बहनें अपने भाइयों तक राखी को भेज सकेंगी। एक लिफाफे की कीमत 10 रुपये है।
प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि डाक विभाग ने इस बार पीले और गुलाबी रंगों में वाटर प्रूफ लिफाफे बनवाए हैं। इन पर राखी की प्रतिकृति भी उकेरी गई है। गोरखपुर डाकघर के लिए तीन हजार और महराजगंज के लिए दो हजार लिफाफे मंगाए गए हैं।
इन्हें पोस्ट करने के बाद महज तीन दिन के भीतर संबंधित स्थान तक यह पहुंच जाएंगी। कोरोना संकट में हालांकि महिलाओं ने इस बार पहले की तुलना में कम राखी पोस्ट कराई हैं लेकिन त्योहार को देखते हुए आने वाले दिनों में संभावना बढ़े तो इस स्थिति में लिफाफों की कमी नहीं रहनी चाहिए।