Gorakhpur weather: गोरखपुर में अभी सताएगी गर्मी, 16 से रात में ठंड के आसार
दो दिन पहले अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
विस्तार
सूरज की तपिश से दिन की गर्मी अभी कुछ दिन आगे भी सताती रहेगी। लेकिन 16 अक्तूबर से रात में तापमान कम होने से ठंड का अहसास होगा। पिछले तीन से दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।
अक्तूबर में शुरुआती दिनों में बादल और बारिश से मौसम में परिवर्तन दिखा। जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में तापमान कम होने से गुलाबी ठंड का भी अहसास होने लगा था।
पांच-छह दिनों से बारिश नहीं होने से मौसम शुष्क होता गया। दिन में तीखी धूप के चलते उमस भरी गर्मी सताने लगी। इसका असर रात में भी पड़ने लगा। रात में भी गर्मी व उमस परेशान करने लगी।
दो दिन पहले अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जिससे दिन में तीखी धूप निकलने से उमस भरी गर्मी सता रही है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कर्मी दर्ज किया है।