फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Political parties claim better preparation for vidhan sabha chunav in Gorakhpur

UP Election 2022: राजनीतिक दलों का बेहतर तैयारी का दावा, कोरोना प्रोटोकॉल का करेंगे पालन

Sun, 09 Jan 2022 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 09 Jan 2022 02:11 PM IST
सार

सभी दलों के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करेंगे। मैन टू मैन संपर्क करके समर्थन मांगेंगे।

विज्ञापन
Political parties claim better preparation for vidhan sabha chunav in Gorakhpur
डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, संतोष कुमार जिज्ञासू, निर्मला पासवान व नगीना प्रसाद साहनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने बेहतर तैयारी व नतीजों का दावा किया है। सभी दलों के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करेंगे। मैन टू मैन संपर्क करके समर्थन मांगेंगे।

विज्ञापन

बूथ स्तरीय संगठन मजबूत

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो नियम-मानक तय किए हैं, उसका पालन किया जाएगा। भाजपा का बूथ स्तरीय संगठन मजबूत है। संगठन की अलग-अलग इकाइयां एक साथ मिलकर काम कर रही हैं। हर मतदाता तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है। हर स्तर की तैयारी पूरी है। रोड शो, बाइक या साइकिल रैली निकालने की जरूरत नहीं है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। बड़े नेताओं की रैली व जनसभाओं से भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है।

विज्ञापन

बूथ व सेक्टर स्तर पर मजबूत तैयारी

बसपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासू ने कहा कि दिसंबर में चुनाव आचार संहिता लागू होने की रणनीति पर हम पहले से तैयारी कर रहे थे। बूथ व सेक्टर स्तर पर कमेटी काम कर रही है। बैठकें करके कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है। चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित हैं। वे लगातार जनता के बीच हैं। सप्ताह भर में सभी प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे। दूसरे दलों में तो अभी प्रत्याशी का चयन ही नहीं हो पाया है। ऐसे में अन्य दलों से हम बहुत आगे हैं और इस असर भी देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों के नाम का एलान जल्द

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि कांग्रेस ने ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत स्तर तक संगठन खड़ा कर लिया है। इस बार का चुनाव कांग्रेस के नाम रहेगा। भाजपा के कामकाज से जनता त्रस्त है। सपा व बसपा की नीति भी जनता विरोधी रहती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। प्रत्याशियों के नाम का एलान जल्द संभव है। चुनाव आयोग के हर नियम-मानक का पालन किया जाएगा। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

चुनाव आयोग के हर नियम का पालन करेंगे

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि सपा की चुनावी तैयारी पूरी है। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम का एलान होगा। सभी दावेदारों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास भेजी जा चुकी है। पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर काम कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रियता अच्छी है। इसके जरिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। भाजपा के हर झूठ का जवाब दिया जाएगा। सपा मैन टू मैन संपर्क पर जोर देगी। पार्टी की रीति-नीति की जानकारी देकर जनसमर्थन मांगेंगी। इस बार जनता का आशीर्वाद मिलेगा। चुनाव आयोग के हर नियम का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed