फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   political news

सुशासन के लिए न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाना जरूरी : मुख्यमंत्री

Tue, 01 Aug 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 01 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
political news
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन के लिए न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाना जरूरी है। समयबद्ध न्याय को साकार करने के लिए ही सरकार, न्यायालयों में सुविधा व संसाधन बढ़ा रही है। सुशासन की प्राथमिक शर्तों में समयबद्ध व समय से न्याय मिलना भी शामिल है। हमारी सरकार ने नए अधिवक्ताओं के लिए प्रोत्साहन व अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि बढ़ाई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी, सोमवार अपराह्न गोरखपुर कलेक्ट्रेट में बने मल्टीस्टोरी अधिवक्ता चैंबर्स, सदर तहसील में अधिवक्ता चैंबर्स का लोकार्पण और कलेक्ट्रेट परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास के बाद अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले उन्होंने अधिवक्ता चैंबर्स का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ता सुदृढ़ न्याय व्यवस्था के साक्षात प्रतिनिधि हैं। इस महत्व को जानते हुए सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ाया है। नए अधिवक्ताओं के लिए प्रोत्साहन व अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि बढ़ाने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के साथ अधिवक्ता हितों के संरक्षण को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

----------------
चैंबर्स निर्माण पर आठ करोड़ से अधिक का खर्च
कलेक्ट्रेट में 3 करोड़ 46 लाख 21 हजार रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी अधिवक्ता चैंबर्स बना है। इसी तरह सदर तहसील में 4 करोड़ 54 लाख 24 हजार रुपये की लागत से अधिवक्ता चैंबर्स बनाया गया है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में 1 करोड़ 25 लाख 30 हजार रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को तकनीक से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह समय की मांग है। इससे पीड़ित को न्याय दिलाने में सुविधा व सहूलियत मिलेगी। कलेक्ट्रेट में बनने जा रही डिजिटल लाइब्रेरी तकनीकी को बढ़ावा देने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट की 109 साल पुरानी लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार के लिए डीएम से प्रस्ताव भेजने को कहा। सांसद रविकिशन शुक्ल व जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री योगेंद्र कुमार मिश्र, पूर्व अध्यक्ष अमिताभ त्रिपाठी अटल, रामाश्रय पांडेय, विपिन उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
-----------
कलेक्ट्रेट के नए भवन का बन रहा है डीपीआर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्जर हो चुके कलेक्ट्रेट भवन की जगह बनने वाले एकीकृत कलेक्ट्रेट भवन की डिजाइन और डीपीआर तैयार हो रहा है। आगामी 100 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाए जाने वाले नए भवन में सभी अधिकारियों के लिए चैंबर बनेगा। वर्ष 1908-09 में बने इस भवन परिसर में एम्स, खाद कारखाना, इंसेफेलाइटिस, बिजली कटौती, जलभराव आदि समस्याओं को लेकर हमने बहुत से आंदोलन किए थे। उन आंदोलनों में समाज के सभी तबके के लोगों ने सहयोग भी दिया था।

--------
नए यूपी में जगमगा रहा नया गोरखपुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में नया गोरखपुर जगमगा रहा है। एम्स, खाद कारखना चालू हो गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सुविधा का केंद्र बन गया है। चार से छह लेन की सड़कें विकास की नई तस्वीर बता रही हैं। पूर्वी यूपी में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ही इकलौता था। वहां भी एक बेड पर चार मरीज पड़े रहते थे। न तो सुविधा थी और न ही कोई पूछने वाला। आज बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बहराइच में मेडिकल कॉलेज बन चुका है। कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा, बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed