गोरखपुर में बोले सीएम योगी: कालेसर और जगदीशपुर में बनाए जाएंगे बड़े-बड़े वेयर हाउस
सीएम योगी ने रविवार को व्यापारियों के साथ सर्किट हाउस में आयोजित संवाद में कहा कि गोरखपुर में सेफ सिटी को लेकर ऑपरेशन त्रिनेत्र में व्यापारियों की भागीदारी सराहनीय रही है। मुख्यमंत्री संग संवाद में व्यापारियों ने खुल कर अपनी बात रखी। व्यापारियों ने कहा कि आपके सीएम बनने से गोरखपुर की तस्वीर बदल गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दवा व किराना मंडी के पारंपरिक स्थलों पर भीड़ ज्यादा होती है। इस समस्या का भी समाधान कराने जा रहे हैं। कालेसर और जगदीशपुर को नए व्यावसायिक ठौर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां शहर में पहले से कारोबार कर रहे व्यापारियों के लिए बड़े-बड़े वेयरहाउस बनाए जाएंगे।
सीएम योगी ने रविवार को व्यापारियों के साथ सर्किट हाउस में आयोजित संवाद में कहा कि गोरखपुर में सेफ सिटी को लेकर ऑपरेशन त्रिनेत्र में व्यापारियों की भागीदारी सराहनीय रही है। मुख्यमंत्री संग संवाद में व्यापारियों ने खुल कर अपनी बात रखी। व्यापारियों ने कहा कि आपके सीएम बनने से गोरखपुर की तस्वीर बदल गई है। सुरक्षा का माहौल मिलने से व्यापारिक प्रगति निरंतर तीव्र हुई है।
पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल ने छह साल पूर्व और वर्तमान गोरखपुर में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम योगी ने गोरखपुर को नई और मजबूत पहचान दी है। गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन जायसवाल ने प्रदेश में सुरक्षित माहौल और यूपी के बुलडोजर ब्रांड के दृष्टिगत कहा कि गोरखपुर में बुलडोजर का प्लांट लगना चाहिए।
बैठक में सांसद रविकिशन शुक्ल, मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पुष्पदंत जैन, सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, सराफा कारोबारी अतुल सराफ, सराफा मंडल प्रमुख गणेश वर्मा, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण मोदी, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर जायसवाल, चैंबर ऑफ टेक्सटाइल के अध्यक्ष राजेश नेभानी, किराना कमेटी के अध्यक्ष उमेश मद्देशिया, महामंत्री गोपाल जायसवाल, दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र दूबे, महामंत्री आलोक चौरसिया, चैंबर ऑफ इलेक्ट्रिकल्स के अध्यक्ष राजीव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
गीता प्रेस रोड की दुकानों में घुसता है पानी, होती है परेशानी
चैंबर ऑफ टेक्सटाइल के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि पूर्व में बरसात के दौरान गीता प्रेस रोड की दुकानों में पानी घुस जाने से कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान होता था। मुख्यमंत्री ने जलभराव का समाधान कर बड़ी राहत दिलाई है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष आरएन सिंह ने औद्योगिक विकास में मुख्यमंत्री की पहल का उल्लेख करने के साथ प्लास्टिक पार्क में भूखंड दर व बिजली में राहत देने की मांग की। उन्होंने गोरखनाथ इंडस्ट्रियल एरिया में भी एक फ्लैटेड फैक्ट्री की आवश्यकता जताई। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।